ePaper

बहन को छठ का प्रसाद देने घर से निकला था युवक, सड़क हादसे में हुई मौत

Updated at : 21 Nov 2020 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
बहन को छठ का प्रसाद देने घर से निकला था युवक, सड़क हादसे में हुई मौत

इटखोरी (विजय शर्मा) : चतरा जिले के इटखोरी में गांधी चौक के पास दो बाइक में टक्कर हो गयी. इसमें एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो लोग घायल हो गये. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी बहन के घर रमटुंडा (गिधौर) छठ का प्रसाद पहुंचाने निकला था, लेकिन बहन के घर नहीं जाकर वह इटखोरी आ गया, तभी गांधी चौक के पास घटना ये हादसा हो गया. दो बाइक में इतनी जोरदार टक्कर हुई, कि वाहनों के परखच्चे उड़ गये. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के चतरा भेज दिया है.

इटखोरी में गांधी चौक के पास दो पहिया वाहन (JH13F/6203) व (JH02AM/7471) के बीच आज शनिवार को जोरदार टक्कर हो गयी. इससे मौके पर ही एक युवक की मौत हो गयी. इस हादसे में दो लोग घायल हो गये. घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर किया गया है. मृतक की पहचान गिधौर निवासी विकास साव (पिता-देवकी साव) के रूप में की गयी है. घायलों में शैलेश कुमार(पिता-राजू दांगी) गिधौर एवं सचिन कुमार केसरी (पिता-सरजू केसरी) गांधी चौक इटखोरी शामिल हैं.

Also Read: महापर्व छठ की खुशियां मातम में बदलीं, छठ घाट पर माओवादियों ने की कोयला कारोबारी की हत्या, लगाये ये गंभीर आरोप

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी बहन के घर रमटुंडा (गिधौर) छठ का प्रसाद पहुंचाने के लिए निकला था, लेकिन वह बहन के घर नहीं जाकर इटखोरी आ गया, तभी गांधी चौक के पास घटना ये हादसा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइक में इतनी जोरदार टक्कर हुई, कि वाहनों के परखच्चे उड़ गये. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के चतरा भेज दिया है.

Also Read: Chhath Puja 2020 : कोरोना पर भारी दिखी आस्था, उगते सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola