ePaper

WhatsApp लेकर आ रहा नया फीचर, अब यूजर्स को ग्रुप चैट फ़िल्टर करने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करता है काम

Updated at : 12 Sep 2023 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
WhatsApp लेकर आ रहा नया फीचर, अब यूजर्स को ग्रुप चैट फ़िल्टर करने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करता है काम

WhatsApp Group Chat Filter: मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म, व्हाट्सएप यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए हर कुछ समय में नये फीचर्स डेवलप करता रहता है. WABetaInfo की एक रिपोर्ट की अगर माने तो, कंपनी ने Google Play Beta प्रोग्राम के जरिए एक अपडेट रोलआउट किया है.

विज्ञापन
undefined

WhatsApp Chat Filter Feature: आज के समय में इंस्टेंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म WhatsApp का इस्तेमाल दुनियाभर के अधिकतर लोग करने लगे हैं. इस ऐप की मदद से आप एक चुटकी में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से जुड़ सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार इस ऐप का इस्तेमाल अब दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में किया जाने लगा है. अगर आप शुरूआती दौर से इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं तो आपको पता होगा कि यह प्लैटफॉर्म हमेशा से ऐसा नहीं था. समय के साथ इसमें कई बदलाव किये गए हैं. इन बदलावों की वजह से यूजर्स का इस ऐप को इस्मेमाल करने का अनुभव पूरी तरह से बदलकर रह गया है.

undefined

मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म, व्हाट्सएप यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए हर कुछ समय में नये फीचर्स डेवलप करता रहता है. WABetaInfo की एक रिपोर्ट की अगर माने तो, कंपनी ने Google Play Beta प्रोग्राम के जरिए एक अपडेट रोलआउट किया है. इस अपडेट से पता चलता है कि व्हाट्सएप ग्रुप चैट को फिल्टर करने वाले फीचर पर काम कर रहा है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह सुविधा अपकमिंग अपडेट के साथ उपलब्ध होगी.

undefined

चैट फ़िल्टर फीचर के साथ, व्हाट्सएप का टारगेट यूजर्स को उनकी बातचीत पर बेहतर कंट्रोलण प्रोवाइड करना है. इस सुविधा से उनके मैसेजेस को मैनेज करना और प्राथमिकता देना भी आसान हो जाएगा. व्हाट्सएप चैट फ़िल्टर फीचर अभी भी डेवलपमेंट फेज में है लेकिन रिपोर्ट में बताया गया है कि Android यूजर्स के लिए व्हाट्सएप के वर्जन 2.23.19.7 में इस फीचर के संबंध में इम्प्रूवमेंट खोजे गए हैं.

undefined

WhatsApp ग्रुप चैट फ़िल्टर कैसे करता है काम: पेश किये गए रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट शामिल है जो बताता है कि यह फीचर कैसे काम करेगी. स्क्रीनशॉट के अनुसार, WhatsApp एक नया फ़िल्टर जोड़ेगा जो यूजर्स को इंडिविजुअल चैट को छोड़कर अपने ग्रुप्स की एक लिस्ट हासिल करने की अनुमति देगा.

undefined

सामने आयी जानकारी के मुताबिक़ यूजर्स यह भी देख पाएंगे कि इंडिविजुअल चैट और ग्रुप चैट के बीच एक प्रमुख अंतर प्रदान करने के लिए इंडिविजुअल फ़िल्टर का नाम बदलकर कॉन्टैक्ट कर दिया गया है. यह इंडिविजुअल फ़िल्टर की तरह होगा जिसमें अतीत में ग्रुप और कम्युनिटी भी शामिल थे. इसके बजाय, नए कॉन्टैक्ट फ़िल्टर में केवल इंडिविजुअल बातचीत शामिल होगी. इसके अलावा, व्हाट्सएप ने “बिजनेस” फिल्टर को भी हटा दिया है.

undefined

यह फीचर कैसे होगा मददगार: व्हाट्सएप यूजर्स अक्सर काम, परिवार, दोस्तों और शौक सहित विभिन्न मकसदों के लिए कई ग्रुप्स में शामिल होते हैं. ग्रुप्स को फ़िल्टर करने की क्षमता के साथ, यूजर्स अपनी चैट को तेज़ी से ढूंढ और ऑर्गनाइज भी कर सकेंगे. डेडिकेटेड फ़िल्टर यूजर्स को अपने ग्रुप कन्वर्सेशन को शीघ्रता से एक्सेस करने और मैनेज करने में मदद करेगा और उन्हें यह भी पता चलेगा कि इस फ़िल्टर में विशेष रूप से ग्रुप चैट शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola