शिक्षक भर्ती घोटाला : ओएमआर शीट में फर्जीवाड़े के मामले में एक और गिरफ्तार

सीबीआई अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार करने का फैसला लिया. सेन इस कंपनी में प्रोग्रामिंग ऑफिसर के रूप में काम कर रहा था. कलकत्ता हाइकोर्ट में भी एस बसु रॉय एंड कंपनी की वैधता पर सवाल उठा चुका है. बताया जा रहा है कि इस मामले में पार्थ और कौशिक के अलावा भी अन्य नाम सामने आ सकते हैं.
कोलकाता, अमित शर्मा : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शिक्षक भर्ती घोटाले में मंगलवार को अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट (OMR Sheet) में कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम कौशिक माझी है. वह एस बसु रॉय एंड कंपनी का निदेशक बताया गया है. प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए ली जानेवाली परीक्षा के लिए ओएमआर शीट तैयार करने की जिम्मेदारी उसी कंपनी को दी गयी थी. माझी की गिरफ्तारी के एक दिन पहले ही कंपनी के एक अन्य अधिकारी पार्थ सेन को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. उसी से पूछताछ में माझी के नाम का पता चला. मंगलवार को उसे पूछताछ के लिए यहां निजाम पैलेस स्थित केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय में बुलाया गया था. जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप में और सवालों के जवाब में विसंगतियां मिलने पर सीबीआई ने माझी को गिरफ्तार कर लिया.
गौरतलब है कि सीबीआई ने शिक्षक भर्ती घोटाले में अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट में कथित तौर पर छेड़छाड़ की जांच के तहत गत सितंबर महीने में एस बसु रॉय एंड कंपनी और उसके अधिकारियों के ठिकानों में छापेमारी की थी. इसमें सेन का हावड़ा स्थित आवास भी था. सेन के घर से मिले दस्तावेजों की जांच के बाद उसे गत सोमवार को सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया गया था. घंटों पूछताछ करने के बाद सवालों के जवाब में विसंगतियां मिलने पर सीबीआई अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार करने का फैसला लिया. सेन इस कंपनी में प्रोग्रामिंग ऑफिसर के रूप में काम कर रहा था. कलकत्ता हाइकोर्ट में भी एस बसु रॉय एंड कंपनी की वैधता पर सवाल उठा चुका है. बताया जा रहा है कि इस मामले में पार्थ और कौशिक के अलावा भी अन्य नाम सामने आ सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




