TATA की इस इलेक्ट्रिक कार को कोई नहीं देगा टक्कर! डेब्यू से पहले डिजाइन प्रिंट हुआ लीक

टाटा मोटर्स ने सिएरा ईवी एसयूवी कार के डिजाइन को पेटेंट कराया है. बताया जा रहा है कि इसका डिजाइन बड़ा ही दिलचस्प है और इसे जल्द ही प्रोडक्शन मॉडल के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है. इस एसयूवी में एलईडी स्ट्रिप के साथ फ्रंट प्रोफाइल को साफ-सुथरा लुक दिया गया है.
Tata Sierra EV Design : टाटा मोटर्स ने टू डोर वाली घुमावदार विंडो और डिजाइन वाली एसयूवी सिएरा को वर्ष 1991 में लॉन्च किया था. इस कार ने कई सालों तक भारत में राज किया. बाद के वर्षों में यह इतना अधिक लोकप्रिय हो गई कि सिएरा टाटा मोटर्स की टॉप सेलिंग कारों में शामिल हो गई. अब टाटा मोटर्स अपनी सिएरा कार को इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी की तैयारी में जुटी हुई है. हालांकि, टाटा मोटर्स ने इसे थ्री डोर वाले डिजाइन सबसे पहले 2020 के ऑटो एक्सपो शो में शोकेस किया था. इसके बाद उसने इसे फाइव डोर वाले डिजाइन में 2023 के ऑटो एक्सपो शो में प्रदर्शित किया. बताया जा रहा है कि डेब्यू होने से पहले ही टाटा सिएरा ईवी एसयूवी के डिजाइन का प्रिंट लीक हो गया है.

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा मोटर्स ने सिएरा ईवी एसयूवी कार के डिजाइन को पेटेंट कराया है. बताया जा रहा है कि इसका डिजाइन बड़ा ही दिलचस्प है और इसे जल्द ही प्रोडक्शन मॉडल के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है. इस एसयूवी में एलईडी स्ट्रिप के साथ फ्रंट प्रोफाइल को साफ-सुथरा लुक दिया गया है. इसमें रग्ड लुक के लिए बम्पर इंटीग्रेटेड हेडलाइट्स, मस्कुलर बोनट और फ्रंट में एक स्किड प्लेट दी गई है. इसके अलावा, इसका डिजाइन लैंड रोवर डिस्कवरी से प्रेरित है. इसके साथ ही, इसके साइड प्रोफाइल पर फ्लश दरवाजे दिए गए हैं. दिलचस्प डिजाइन के साथ अलॉय व्हील्स भी बड़े और आकर्षक दिखाई देते हैं. बी-पिलर पर एक किंक है, बॉडी के निचले आधे हिस्से में मोटी परत है और सी और डी-पिलर में एयरक्रॉस केबिन के लिए एक बड़ा ग्लास एरिया दिया गया है.
Also Read: NEW YEAR पर खरीदना चाहते हैं गाड़ी, तो जनवरी 2024 में इन तारीखों को बन रहे शुभ योग
टाटा सिएरा को 4-सीटर और 5-सीटर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. यह भारत में दिसंबर 2025 तक लॉन्च की जा सकती है. भारत के एक्स-शोरूम में इसकी कीमत 25 लाख रुपये से शुरू हो सकती है. सिएरा ईवी में टाटा की जिप्ट्रोन पावरट्रेन दी जा सकती है. कंपनी ने इस गाड़ी की ड्राइविंग रेंज 400 किलोमीटर बताई है. इस अपकमिंग कार में कनेक्टेड एलईडी हेडलैंप और टेललैंप, निचले हिस्से पर ब्लैक क्लैडिंग और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील जैसे फीचर दिए गए हैं. पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें कई सारे एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और एडीएएस टेक्नोलॉजी दी जा सकती है. फिलहाल, टाटा सिएरा ईवी का बाजार में किसी भी कार से मुकाबला नहीं है.
Also Read: Maruti Suzuki की आने वाली हाइब्रिड कार माइलेज में सबको देगी पछाड़, बाजार में होगी गेमचेंजर
टाटा सिएरा ईवी में टाटा की जिप्ट्रोन पावरट्रेन दी जा सकती है. कंपनी ने इस गाड़ी की ड्राइविंग रेंज 400 किलोमीटर बताई है. इस अपकमिंग कार में कनेक्टेड एलईडी हेडलैंप और टेललैंप, निचले हिस्से पर ब्लैक क्लैडिंग और ड्यूल-टोन अलॉय व्हील जैसे फीचर दिए गए हैं. पैसेंजरों की सुरक्षा के लिए इसमें कई सारे एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और एडीएएस टेक्नोलॉजी दी जा सकती है. बाजार में टाटा सिएरा ईवी का सीधा मुकाबला किसी भी कार से नहीं रहेगा.
Also Read: Amitabh Bachchan ने शोरूम में जाकर खरीदी Tata Safari एसयूवी कार! तस्वीर वायरलप्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




