ePaper

Tata Harrier Facelift की डिलीवरी का इंतजार खत्म! टाटा मोटर्स ने घटाई वेटिंग पीरियड

Updated at : 04 Dec 2023 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
Tata Harrier Facelift की डिलीवरी का इंतजार खत्म! टाटा मोटर्स ने घटाई वेटिंग पीरियड

टाटा मोटर्स ने दिल्ली के एक्स-शोरूम में करीब 15.49 लाख रुपये से 26.44 लाख रुपये के बीच की शुरुआती कीमत पर टाटा हैरियर फेसलिफ्ट एसयूवी कार को लॉन्च किया है. यह एसयूवी कार कुल चार वेरिएंट में आती है, जिसमें स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और फीयरलेस शामिल हैं.

विज्ञापन

Tata Harrier Facelift waiting period : भारत की घरेलू वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अभी हाल ही में हैरियर फेसलिफ्ट कार को बाजार में लॉन्च किया है. ऑटोमेकर की इस कार को ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में फाइव स्टार रेटिंग मिली है. आप इससे अपने दोस्तों और परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव करते हुए रोड ट्रिप या फिर किसी पिकनिक स्पॉट पर भी जा सकते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि लॉन्च होने के बाद आपने टाटा मोटर्स की इस कार की बुकिंग कराई है और अभी तक आपको इसकी डिलीवरी नहीं मिली है, तो अब आपका इंतजार कम हो गया है. इसका कारण यह है कि टाटा मोटर्स ने हैरियर फेसलिफ्ट की वेटिंग पीरियड को घटाकर 6 हफ्ते कर दिया है. इससे आपके घर तक इसकी डिलीवरी पहुंचने के लिए अब आपको लंबा इंतजार नहीं करना होगा. आइए, जानते हैं इस कार के बारे में.

टाटा हैरियर फेसलिफ्ट कार की कीमत

टाटा मोटर्स ने दिल्ली के एक्स-शोरूम में करीब 15.49 लाख रुपये से 26.44 लाख रुपये के बीच की शुरुआती कीमत पर टाटा हैरियर फेसलिफ्ट एसयूवी कार को लॉन्च किया है. यह एसयूवी कार कुल चार वेरिएंट में आती है, जिसमें स्मार्ट, प्योर, एडवेंचर और फीयरलेस शामिल हैं. इसके अलावा, यह कार सात कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें सनलिट येलो, कोरल रेड, पेबल ग्रे, लुनार व्हाइट, ओबेरोन ब्लै, सीवीड ग्रीन और एश ग्रे शामिल हैं. यह फाइव सीटर कार है, जिसमें कम से कम पांच आदमी आराम से बैठकर लंबी दूरी का सफर तय कर सकते हैं. इसके साथ ही, टाटा हैरियर फेसलिफ्ट में 445 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जिसे सेकंड रो सीट को फोल्ड करके 815 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है.

टाटा हैरियर फेसलिफ्ट का इंजन और गियरबॉक्स

टाटा हैरियर फेसलिफ्ट के इंजन और इसके गियरबॉक्स की बात करें, तो टाटा मोटर्स की ओर से इसमें 2-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 170पीएस की पावर और 350एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-सपीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है. इसके मैनुअल वेरिएंट में करीब 16.80 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है. वहीं, इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट में 14.60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज है.

Also Read: Tata की इस माइक्रो एसयूवी कार ने Hundai Exter का निकाला दम, अब Electric अवतार में आएगी नजर

टाटा हैरियर फेसलिफ्ट में फीचर्स

टाटा हैरियर फेसलिफ्ट में वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करने वाला 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच फुल डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, और 10-स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं. इसमें मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, ड्यूल-जोन ऑटोमेटिक एसी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, वायरलेस फोन चार्जिंग, पैनोरमिक सराउंड (मूड लाइटिंग के साथ), गेस्चर इनेबल पावर टेलगेट और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर भी दिए गए हैं.

Also Read: Tata Motors की सेल्स में गिरावट के बावजूद EVs की बिक्री में वृद्धि, नवंबर में बिकी टाटा की 74,172 गाड़ियां

टाटा हैरियर फेसलिफ्ट में पैसेंजरों की सेफ्टी फीचर्स और मुकाबला

पैसेंजरों की सुरक्षा के लिए टाटा हैरियर फेसलिफ्ट में 7 एयरबैग (6 एयरबैग स्टैंडर्ड), हिल असिस्ट के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) जैसे फीचर दिए गए हैं. इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी दिया गया है, जिसके तहत अब इसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल फीचर भी मिलता है. भारत के कार बाजार में टाटा हैरियर फेसलिफ्ट का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 700, एमजी हेक्टर और जीप कंपास से है. वहीं, प्राइस के मामले में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस के टॉप वेरिएंट्स से भी है.

Also Read: Road Trip के लिए टाटा सफारी के आगे कोई नहीं टिकता, जानें 700 किमी के सफर पर कितना होगा खर्च?

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola