Tamil Nadu SSLC 10th Result Declared: तमिलनाडु एसएसएलसी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आउट इस लिंक से करें चेक

Tamil Nadu SSLC 10th Result Declared: सरकारी परीक्षा निदेशालय, तमिलनाडु (TNDGE) ने 10वीं (SSLC) का रिजल्ट जारी कर दिया हैं. बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में कुल छात्रों में से 91.39% फीसदी यानी 8,35,614 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है.
Tnresults.nic.in, TN Board SSLC 10th Result 2023: तमिलनाडु बोर्ड ने एस एसएलसी परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. तमिलनाडु डायरेक्टरेट ऑफ गवर्नमेंट एजुकेशन (TN DGE) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 19 मई को 10 बजे जारी कर दिया गया है. बोर्ड की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में कुल छात्रों में से 91.39% फीसदी यानी 8,35,614 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है.
Tamil Nadu Board exams (SSLC) results declared. 91.39% of total students – 8,35,614 – cleared the exam. 4,30,710 girls (94.66%) and 4,04,904 boys (88.16%) passed.
— ANI (@ANI) May 19, 2023
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.inपर जाएं.
फिर 10वीं रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें.
अब रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं.
टीएन डीजीई ने जानकारी दी है कि छात्रों को एसएसएलसी परिणाम उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर भी उप्लब्ध काराया जाएगा. ऑनलाइन मार्क्स चेक करने के लिए सुबह 10 बजे के बाद tnresults.nic.in, dge1.tn.nic.in और dge2.tn.nic.in पर जाएं.
तमिलनाडु बोर्ड हायर सेकेंडरी एग्जामिनेशन (HSE) 2023 के नतीजे जारी किए जा चुके हैं. कक्षा 12 की परीक्षा 13 मार्च से 3 अप्रैल 2023 तक हुई थी. परीक्षा में कुल 8,03,385 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.
स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषयों में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा. हालांकि, दो से अधिक विषयों में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




