ePaper

तापसी पन्‍नू के इस हिडन टैलेंट को जान हैरान रह जाएंगे, एक्ट्रेस वैदेही नायर ने किया खुलासा

Updated at : 31 Mar 2023 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
तापसी पन्‍नू के इस हिडन टैलेंट को जान हैरान रह जाएंगे, एक्ट्रेस वैदेही नायर ने किया खुलासा

तापसी पन्‍नू जल्द ही फिल्म वो लड़की है कहां में नजर आने वाली है. इस मूवी में प्रतीक गांधी, वैदेही नायर और संजना सांघी भी है. वैदेही ने तापसी के हिडन टैलेंट के बारे में बताया, जिसे आप भी नहीं जानते होंगे.

विज्ञापन

तापसी पन्‍नू अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से जानी जाती है. इन दिनों वो शाहरुख खान के साथ फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में है. दोनों साथ में पहली बार राजकुमार हिरानी की फिल्म में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. इस बीच एक्ट्रेस वैदेही नायर ने एक्ट्रेस की सिंगिग स्किल की तारीफ की. वैदेही, तापसी के साथ फिल्म वो लड़की है कहां में नजर आएंगी. इस मूवी में प्रतीक गांधी और संजना सांघी भी अहम रोल निभा रहे है.

वैदेही नायर इन शोज में आ चुकी है नजर

वैदेही नायर ने अपने करियर की शुरूआत एक डॉक्यूमेंट्री से की, जो आरुषि तलवार पर बेस्ड थी. इसके अलावा वो कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी है, जिसमें तंत्र, राधाकृष्ण और ब्रह्मराक्षस 2 शामिल है. अब जल्द ही वो तापसी पन्नू के साथ फिल्म वो लड़की है कहां में नजर आएगी. इसमें वो संजना सांघी की छोटी बहन बनी है.

https://www.instagram.com/p/CopBstSsyoH/?hl=en
वैदेही नायर ने कही ये बात

फिल्म को लेकर वैदेही नायर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, पॉपुलर कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिलना एक शानदार अनुभव था. तापसी के साथ काम करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा था. वह काफी डाउन-टू-अर्थ है. वह कुछ भी करने से पहले सोचती और समझती है. मैंने सीखा कि किसी सीन को करने से पहले मुझे उसे समझना चाहिए.

Also Read: Koffee With Karan 8 में शाहरुख खान होंगे सबसे पहले गेस्ट? इन स्टार्स का चलेगा शो में जादू, जानें कब होगा ऑनएयर
तापसी पन्नू का हिडन टैलेंट

वैदेही नायर ने तापसी पन्नू के सिंगिग स्किल के बारे में बताते हुए कहा कि, तापसी खूबसूरती से गाती हैं और हमें उन्हें सुनने का मौका मिला. वो सीन की शिफ्टिंग के बीच गाती है. जैसे हम सुबह सेट पर पहुंच जाते हैं, और सेट अभी शूट के लिए तैयार नहीं हुआ है. ऐसे समय में तापसी अक्सर गाना गाती है. बता दें कि वैदेही की उम्र अभी 16 साल है और वो क्लास 11 में है.

https://www.instagram.com/p/Cp2FeS2LoXI/?hl=en
तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म

हाल ही में तापसी पन्नू को बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के साथ लंदन में फिल्म डंकी की शूटिंग करते देखा गया था. पिछली बार तापसी फिल्म दोबारा में नजर आई थी. यह फिल्म 2018 की स्पेनिश थ्रिलर मिराज का हिंदी रिमेक है. मनमर्जियां के बाद अनुराग कश्यप और तापसी ने एक बार फिर से काम किया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola