ePaper

VIDEO: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, कहा- यह घाव इतना गहरा है...

Updated at : 19 Jul 2020 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, कहा- यह घाव इतना गहरा है...

Sushant Singh Rajput sister shweta singh kirti share video: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने बीते महीने के 14 तारीख को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी. अब उनके निधन को एक महीने से ज्यादा हो चुका है, लेकिन उनके चाहने वाले लगातार उनकी तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे है. इस बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर भाई सुशांत की याद में एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. वीडियो में सुशांत हंसते-गाते नजर आ रहे है.

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इंस्टाग्राम पर सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो पोस्ट किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरा फॉरएवर स्टार. यह दर्द इतना कीमती है कि आप इसके लिए दुनिया का व्यापार नहीं कर सकते. यह घाव इतना गहरा, इतना गंभीर कि आप कभी उसे साझा नहीं कर सकते.

https://www.instagram.com/p/CCzvN5jFHYd/

श्वेता सिंह ने सुशांत के कुछ पुराने वीडियो को एक साथ जोड़कर मिलाया है. इस वीडियो में सुशांत कभी गिटार बजाते नजर आ रहे हैं, तो कभी पेंटिंग बना रहे हैं. वीडियो में सुशांत गोविंदा के गाने पर डांस करते, अपने डॉग फज के साथ खेलते, स्केचिंग करते, गाने सुनते, फिल्म देखते, कविताएं लिखते भी नजर आ रहे हैं.

Also Read: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख बोले- सुशांत मामले में नहीं है CBI जांच की जरूरत, मुंबई पुलिस जांच करने में सक्षम

इससे पहले 14 जुलाई को जब सुशांत के निधन को एक महीना पूरा हुआ था, तब श्वेता ने उनके साथ अपना एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘एक महीना गुजर चुका है जब तुम हमें छोड़कर गए थे… लेकिन हमें अब भी मजबूती से तुम्हारी मौजूदगी का अहसास है… लव यू भाई… आशा है कि तुम अनन्तकाल तक हमेशा खुश रहोगे.’

https://www.instagram.com/p/CCoVL9VFH2g/

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को निधन हो गया था. सुशांत अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे. उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि उनकी मौत हैंगिंग की वजह से हुई. वहीं, उनकी मौत के बाद से ही बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola