ePaper

Sushant Singh Rajput death: सुशांत मामले में पहली बार बोलीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो जारी कर कहा- न्याय व्यवस्था पर भरोसा

Updated at : 31 Jul 2020 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death: सुशांत मामले में पहली बार बोलीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो जारी कर कहा- न्याय व्यवस्था पर भरोसा

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में हर रोज नया मोड आ रहा है. राजपूत की मौत के एक महीने से अधिक समय बाद उनके पिता ने मंगलवार को पटना में उनकी करीबी दोस्त रहीं रिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इधर ईडी ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में हर रोज नया मोड आ रहा है. राजपूत की मौत के एक महीने से अधिक समय बाद उनके पिता ने मंगलवार को पटना में उनकी करीबी दोस्त रहीं रिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. इधर ईडी ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है.

अब अभिनेता रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर एक बयान जारी किया है. सुशांत की मौत 14 जून को हुई थी और वह रिया के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था, जिसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. आपको बता दें कि मुंबई और बिहार पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं. वहीं, मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की जा रही है.

इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate, ED) भी एक्टिव हो गई है. ईडी ने इसमें मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है. प्रवर्तन निदेशालय ने कल गुरुवार को बिहार पुलिस से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की प्रति मांगी थी.

रिया ने अपने वकीलों के माध्यम से जारी एक वीडियो में बयान दिया कि उन्हें कानून पर भरोसा है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे भगवान पर और कानून पर पूरा भरोसा है। मुझे विश्वास है कि मुझे न्याय मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर मेरे बारे में तमाम खराब बातें कही जा रही हैं. मैं अपने वकीलों की सलाह पर उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाह रही क्योंकि मामला अदालत में है. सत्यमेव जयते. सच सामने आएगा.” राजपूत के पिता ने आरोप लगाया है कि रिया ने अपने करियर को बढ़ाने के इरादे से मई, 2019 में उनके बेटे के साथ दोस्ती गांठ ली थी.

ईडी ने किया रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस

ईडी ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है.जांच एजेंसी के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ईडी ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है. प्रवर्तन निदेशालय ने यह कदम सुशांत के पिता केके सिंह की पटना में दर्ज कराई गई उस शिकायत के आधार पर लिया है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि सुशांत के अकाउंट में 17 करोड़ रुपये थे जिसमें से 15 करोड़ रुपये का ट्रांजैक्शन हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola