ePaper

Sushant Singh Rajput death : अब होगा टेन्सिल टेस्‍ट, जिस कपड़े का फंदा बनाया गया वह सुशांत का...

Updated at : 06 Jul 2020 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death : अब होगा टेन्सिल टेस्‍ट, जिस कपड़े का फंदा बनाया गया वह सुशांत का...

Sushant Singh Rajput cloth undergo for tensile strength test : सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Suicide) की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है. पुलिस अभी तक 28 से 30 लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं. उनकी पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) में अभिनेता की मौत का कारण फांसी के कारण दम घुटने से हुई है.

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput cloth undergo for tensile test : सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Suicide) की आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस तेजी से कार्रवाई कर रही है. पुलिस अभी तक 28 से 30 लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं. उनकी पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) में अभिनेता की मौत का कारण फांसी के कारण दम घुटने से हुई है. उनकी विसरा रिपोर्ट (Viscera report) के अनुसार सुशांत के शरीर में किसी भी तरह के संदिग्ध रसायन या जहर नहीं पाया गया है.

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अब उस कपड़े को परीक्षण के लिए भेजेगी, जो अभिनेता ने कथित तौर पर फांसी लगाने के लिए इस्तेमाल किया था. कपड़े का टेन्सिल टेस्ट (Tensile Strength Test) होगा ताकि यह पता चल सके कि कपड़ा सुशांत के शरीर का वजन उठाने लायक था या नहीं.

फर्स्टपोस्ट ने पीटीआई के हवाले से लिखा, ‘अभिनेता के शरीर से विसरा के अलावा, पुलिस ने उपनगरीय कलिना में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में रासायनिक और फोरेंसिक विश्लेषण के लिए वो कपड़े भी भेजे. अंतिम फोरेंसिक रिपोर्ट आने में कम से कम तीन दिन और लगेंगे. मृत्यु के सटीक कारण का पता लगाने के लिए, फोरेंसिक विशेषज्ञ अभिनेता के गले के आसपास निशान के पैटर्न की जांच करेंगे और “टेनसाइल स्‍ट्रेंथ” विश्लेषण की मदद से उस कपड़े की ताकत भी निर्धारित करेंगे.’

पीटीआई ने अधिकारी के हवाले से कहा, “टेनसाइल स्‍ट्रेंथ परीक्षण तकनीकी रूप से इस बात की जांच की जायेगी कि क्‍या इस्‍तेमाल किया गया कपड़ा 80 किलो (अभिनेता का वजह) का वजन उठा सकता है या नहीं. आमतौर पर, नियमित मामलों में एफएसएल (FSL) से रिपोर्ट प्राप्त करने में आठ से दस दिन लगते हैं. लेकिन चूंकि यह मामला संवेदनशील है, इसलिए विशेषज्ञ अपने विश्लेषण में किसी भी तरह की त्रुटि से बचने के लिए अधिक सावधानी बरत रहे हैं.”

Also Read: Sushant Singh Rajput Death : सामने आयी सुशांत की विसरा रिपोर्ट, एक्‍टर के शरीर में…

बता दें कि पुलिस, सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके करीबी दोस्‍त मुकेश छाबड़ा से पूछताछ कर चुकी है. मुकेश उनकी आखिरी फिल्‍म ‘दिल बेचारा’ के डायरेक्‍टर भी हैं जिसका ट्रेलर आज रिलीज होनेवाला है. फिल्‍म में सुशांत के आपोजिट संजना सांघी नजर आएंगी.

परिवार से फिर होगी पूछताछ

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया सुशांत की मुंबई में रहने वाली बहन सहित परिवार को बांद्रा पुलिस द्वारा बुलाया जाएगा. सूत्र ने कहा कि पुलिस द्वारा दूसरे दौर का बयान दर्ज किया जाएगा. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि परिवार से दोबारा किस बारे में पूछताछ होगी. यह कहा जा रहा है कि सुशांत के फाइनेंस और उनकी कंपनी में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई के डायरेक्टर को लेकर पूछताछ हो सकती है.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola