Sushant Singh Rajput News Updates: आंखें हुई नम, सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में इन हस्तियों ने लिया भाग
Author Divya keshri
Updated:
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Latest News in Hindi : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को खुदकुशी कर सबको चौंका दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी आत्महत्या की पुष्टि हो चुकी है. आज दोपहर में पटना से उनका पूरा परिवार मुंबई पहुंचा और विले पार्ले के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर सुशांत सिंह के तमाम करीबी लोग मौजूद थे. इसमें श्रद्धा कपूर, कृति सेनन, रिया चक्रवर्ती के अलावा टीवी जगत के भी लोग आए थे. हालांकि प्रशासन की ओर से सिर्फ 20 लोगों को श्मशान घाट में जाने की इजाजत थी. आज सुबह मुंबई पुलिस की पूछताछ में सुशांत की बहन ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से सुशांत सिंह राजपूत की तबीयत ठीक नहीं थी. बॉलीवुड से इस घटना की पल पल अपडेट के लिए आप इस लाइव ब्लॉग पर बने रहिए…
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें