ePaper
Live Updates

Surya Grahan December 2020 Date, Timings Live Updates : कितने बजे से लगेगा सूर्य ग्रहण, ग्रहण का भारत में क्या है असर, सभी जानकारियां यहां

Updated at : 14 Dec 2020 11:53 AM (IST)
विज्ञापन
Surya Grahan December 2020 Date, Timings Live Updates : कितने बजे से लगेगा सूर्य ग्रहण, ग्रहण का भारत में क्या है असर, सभी जानकारियां यहां

सूर्य ग्रहण 2024

Surya Grahan Solar Eclipse December 2020 Date and Time in India, Timings Kab Hai, Kab Lagega Padega Samay, कितने बजे से लगेगा सूर्य ग्रहण : 14 दिसंबर दिन सोमवार को इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2020) लग रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर और अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से दिखाई देगा. भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण शाम को 7 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा और रात 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म हो जाएगा. सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे रहेगी.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
11:53 AM. 14 Dec 2011:53 AM. 14 Dec

सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक में रहेंगे पांच ग्रह

ज्योतिष के अनुसार 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा. इस दौरान सूर्य के साथ पांच ग्रह मौजूद रहेंगे. वृश्चिक राशि में सूर्य के अलावा शुक्र, बुध, चंद्र और केतु भी मौजूद रहेंगे. इन सभी ग्रहों के विशेष योग से अमावस्या प्रत, स्नान आदि का पुण्य कई गुना ज्यादा बढ़ जाएगा.

11:12 AM. 14 Dec 2011:12 AM. 14 Dec

सूर्य ग्रहण पर स्नान दान करने का है विशेष महत्व

सूर्य ग्रहण के दिन भी दान का बहुत महत्व होता है. शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान किया गया दान राहु, केतु और शनि के गलत प्रभावों को भी सही करता है.

11:12 AM. 14 Dec 2011:12 AM. 14 Dec

सूर्य ग्रहण पर बन रहा सोमवती अमावस्या का विशेष संयोग

आज सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है. इस दिन स्नान-दान करने का विशेष महत्व है. सोमवती अमावस्या का संयोग साल में 2 या 3 बार ही बनता है. इस बार सोमवती अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगने से इसका महत्व और बढ़ गया है. सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने की परंपरा है. वहीं सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद भी पवित्र नदियों में स्नान करना शुभ माना जाता है

11:12 AM. 14 Dec 2011:12 AM. 14 Dec

सूर्य ग्रहण का समय

भारतीय समायानुसार 14 दिसंबर दिन सोमवार यानि आज शाम 07 बजकर 03 मिनट से ग्रहण शुरू होगा और रात्रि 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा. यह ग्रहण करीब 5 घंटे से ज्यादा लंबे वक्त तक रहेगा.

11:12 AM. 14 Dec 2011:12 AM. 14 Dec

ग्रहण के दौरान बरतें ये खास सावधानियां

ग्रहण काल में खाना-पीना, शोर मचाना या किसी भी प्रकार का शुभ कार्य जैसे पूजा-पाठ आदि नहीं करना चाहिए. वहीं, सूतक लगने के बाद से ही गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. क्योंकि सूर्य से निकलने वाली पराबैगनी किरणें गर्भस्थ शिशु के लिए हानिकारक होती हैं.

11:12 AM. 14 Dec 2011:12 AM. 14 Dec

जानें भारत में क्यों नहीं दिखाई देगा ग्रहण

आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. क्योंकि यह ग्रहण तब लगेगा जब भारत में सूर्यास्त हो चुका होगा. इसलिए यह उन क्षेत्रों में दिखेगा जहां इस दौरान सूर्योदय रहेगा.

11:12 AM. 14 Dec 2011:12 AM. 14 Dec

ग्रहण के दौरान रखें ख्याल

ग्रहण काल ​​के दौरान, कई प्रकार की अशुद्ध और हानिकारक किरणें निकलती हैं. तो, कुछ कार्य हैं जिन्हें ग्रहण काल ​​के दौरान किया जाना चाहिए.

11:12 AM. 14 Dec 2011:12 AM. 14 Dec

ग्रहण काल में करें गुरु मंत्र का जाप

ग्रहण काल में गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए, किसी मंत्र की सिद्धी, रामायण, सुंदरकांड का पाठ, तंत्र सिद्धी आदि भी कर सकते हैं.

11:12 AM. 14 Dec 2011:12 AM. 14 Dec

जानें कितने देर का होगा ग्रहण

सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 04 मिनट से आरंभ होगा जो कि मध्य रात्रि 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. इस ग्रहण की अवधि करीब पांच घंटे होगा.

11:12 AM. 14 Dec 2011:12 AM. 14 Dec

ग्रहण के समय ये काम न करें

ग्रहण के दौरान सूई, कील, तलवार और चाकू जैसी नुकीली वस्तुओं का इस्तेमाल न करें. ग्रहण के समय खाना खाना, बनाना, सब्जी काटना, आसमान के नीचे खड़े होना और दीपक जलाकर पूजा आदि नहीं करना चाहिए.

11:12 AM. 14 Dec 2011:12 AM. 14 Dec

भारत में नहीं दिखेगा इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

इस साल का आखिरी ग्रहण आज शाम में लगेगा, लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इसका प्रभाव भारत में नहीं होगा. वहीं सूतक काल भी नहीं माना जाएगा. यह ग्रहण अफ्रीका के दक्षिणी भाग, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर और अंटार्कटिका क्षेत्र में प्रभावी रहेगा.

11:12 AM. 14 Dec 2011:12 AM. 14 Dec

12 घंटे पहले लग जाता है सूतक काल

यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. ये ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर और अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से दिखाई देगा. आमतौर पर सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है.

11:12 AM. 14 Dec 2011:12 AM. 14 Dec

ग्रहण के दौरानी गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी

आज शाम में इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा. सूर्य ग्रहण में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं या किसी बीमार व्यक्ति को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. ऐसे में घर से बाहर निकलकर नग्न आंखों से सूर्य देखने से परहेज करना चाहिए. साथ ही ग्रहण काल में छोंक, तड़का लगाने या किसी धारदार और नुकीली वस्तु का इस्तेमाल करने की मनाही होती है.

11:12 AM. 14 Dec 2011:12 AM. 14 Dec

सूर्य ग्रहण के दौरान ग्रहों की ये रहेगी स्थिति

आज जिस समय सूर्य ग्रहण लगेगा उस वक्त वृश्चिक राशि में 5 ग्रह मौजूद रहेंगे. इसे पंचग्रही योग कहा जा रहा है. ज्योतिष गणना के अनुसार सोमवती अमावस्या पर वृश्चिक राशि में सूर्य, चंद्र, बुध, शुक्र और केतु विराजमान रहेंगे. ऐसी स्थिति कई वर्षों बाद बन रही है.

11:12 AM. 14 Dec 2011:12 AM. 14 Dec

ऐसा होगा ग्रहण

यह सूर्य गृह कुल ग्रहण होगा. कुल सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से अवरुद्ध कर देता है, जबकि एक आंशिक ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य के केवल एक भाग को कवर करता है.

9:42 PM. 13 Dec 209:42 PM. 13 Dec

सूर्य ग्रहण खत्म होने पर करें ये उपाय

ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिए महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें. ग्रहणकाल के बाद गंगाजल छिड़क कर घर का शुद्धिकरण कर लें. सूर्य ग्रहण के अगले दिन धनु संक्रांति है तो आप सूर्य से संबंधित कोई वस्तु दान करें. आप अगले दिन तांबा, गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र और तांबे की कोई वस्तु दान कर सकते हैं.

9:42 PM. 13 Dec 209:42 PM. 13 Dec

ग्रहण काल के दौरान रखें खास ख्याल

ग्रहण काल ​​के दौरान, कई प्रकार की अशुद्ध और हानिकारक किरणें निकलती हैं. तो, कुछ कार्य हैं जिन्हें ग्रहण काल ​​के दौरान किया जाना चाहिए.

11:12 AM. 14 Dec 2011:12 AM. 14 Dec

सूर्य ग्रहण खत्म होने पर करें ये उपाय

ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिए महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें. ग्रहणकाल के बाद गंगाजल छिड़क कर घर का शुद्धिकरण कर लें. सूर्य ग्रहण के अगले दिन धनु संक्रांति है तो आप सूर्य से संबंधित कोई वस्तु दान करें. आप अगले दिन तांबा, गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र और तांबे की कोई वस्तु दान कर सकते हैं.

Saptahik Rashifal: वृश्चिक और मिथुन राशि वालों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव, इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा प्रोजेक्ट, यहां पढ़िए इस सप्ताह का पूरा राशिफल…

8:58 PM. 13 Dec 208:58 PM. 13 Dec

भारतीय पर पड़ेगा ये असर

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण हमारी राशियों पर प्रभाव डालते हैं. जिसकी वजह से हमारे जीवन में बदलाव होते हैं. ग्रहण के दौरान सूतक काल लग जाता है. इस समय शोर मचाना, खाना-पीना और कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. लेकिन 14 दिसंबर को संध्याकाल में लगने वाला ये सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. ऐसे में ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के कार्यों पर पाबंदी नहीं होगी.

8:30 PM. 13 Dec 208:30 PM. 13 Dec

गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ख्याल

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण को खुली आँखों से नहीं देखना चाहिए क्योंकि यह हानिकारक हो सकता है. सूर्यग्रहण को कभी भी खुली आँखों से नहीं देखना चाहिए क्योंकि इससे आँखों की रोशनी खराब हो सकती है.

11:53 AM. 14 Dec 2011:53 AM. 14 Dec

सूर्य ग्रहण का समय

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को भारत के समय के अनुसार शाम 7 बजकर 3 मिनट से रात 12 बजकर 23 मिनट (15 दिसंबर 2020) तक लगेगा. इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे रहेगी. सूर्य ग्रहण रात 9:43 बजे चरम पर होगा.

7:37 PM. 13 Dec 207:37 PM. 13 Dec

15 दिसंबर तक रहेगा सूर्य ग्रहण

इस बार पड़ने वाला सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक रहेगा, क्योंकि 14 दिसंबर को रात्रि 07 बजकर 03 मिनट से ग्रहण आरंभ होगा, जो मध्य रात्रि के बाद 12 बजकर 03 मिनट तक रहेगा. रात्रि के समय ग्रहण लगने का कारण इस बार भारत में यह ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा। भारत में दृश्य न होने का कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

6:59 PM. 13 Dec 206:59 PM. 13 Dec

भारत में क्या होगा असर

संध्याकाल में लगने की वजह से ये ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. भारत में नजर ना आने की वजह से ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह के कार्यों पर पाबंदी नहीं होगी.

6:59 PM. 13 Dec 206:59 PM. 13 Dec

इस सूर्य ग्रहण की खास बातें

साल 2020 की शुरूआत 10 जनवरी को चंद्र ग्रहण से हुई थी और इसकी समाप्ति सूर्य ग्रहण से होगी. इस साल कुल मिलाकर 6 ग्रहण लगे थे, जिसमें चार चंद्र और जबकि 2 सूर्य ग्रहण हैं. 21 जून को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था और दूसरा सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा. ये सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा.

6:59 PM. 13 Dec 206:59 PM. 13 Dec

कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण? (Solar Eclipse Timings in India)

भारतीय समयानुसार, (Surya Grahan 2020 Timings) ये ग्रहण शाम को 7 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा और रात 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म होगा. सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे की रहेगी. ये दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर और अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से नजर आएगा. ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा.

5:58 PM. 13 Dec 205:58 PM. 13 Dec

सूर्य ग्रहण खत्म होने पर करे ये उपाय

ग्रहण के बुरे प्रभावों से बचने के लिये महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें. ग्रहणकाल के बाद गंगाजल छिड़क कर घर का शुद्धिकरण कर लें. सूर्य ग्रहण के अगले दिन धनु संक्रांति है तो आप सूर्य से संबंधित कोई वस्तु दान करें. आप अगले दिन तांबा, गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र और तांबे की कोई वस्तु दान कर सकते हैं.

5:58 PM. 13 Dec 205:58 PM. 13 Dec

इस सूर्य ग्रहण की खास बातें

साल 2020 की शुरूआत 10 जनवरी को चंद्र ग्रहण से हुई थी और इसकी समाप्ति सूर्य ग्रहण से होगी. इस साल कुल मिलाकर 6 ग्रहण लगे थे, जिसमें चार चंद्र और जबकि 2 सूर्य ग्रहण हैं. 21 जून को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था और दूसरा सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा. ये सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा.

5:24 PM. 13 Dec 205:24 PM. 13 Dec

क्या सूतक काल माना जाएगा? (Sutak Kaal)

14 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. भारत में नजर ना आने की वजह से इस बार सूतक के नियम (Sutak Kaal) नहीं माने जाएंगे. साथ ही ग्रहणकाल के दौरान मांगलिक कार्यों पर भी रोक नहीं लगेगी. सूतक काल मान्य ना होने की वजह से मंदिरों के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे और ना ही पूजा-पाठ वर्जित होगी.

5:24 PM. 13 Dec 205:24 PM. 13 Dec

क्या है सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है. इसका मनुष्य के जीवन पर खास प्रभाव नहीं पड़ता है. लेकिन ज्योतिष विज्ञान में इसका बहुत महत्व माना गया है. सूर्य ग्रहण राशियों पर काफी असर डालता है. लेकिन इस बार सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है इसलिए इसका किसी राशि पर असर नहीं पड़ेगा.

4:47 PM. 13 Dec 204:47 PM. 13 Dec

सूर्य ग्रहण के दौरान एहतियात बरतना जरूरी

2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगा था. साल 2020 में कुल छह ग्रहण लगे, जिनमें दो सूर्य और चार चंद्रग्रहण शामिल हैं. सूर्यग्रहण के दिन अमावस्या और सोमवार होने के कारण सोमवती अमावस्या भी है. बिहार में भले ही सूर्यग्रहण नहीं दिखे, लेकिन इस दौरान हम कुछ एहतियात तो बरत ही सकते हैं.

4:26 PM. 13 Dec 204:26 PM. 13 Dec

शाम 7:03 बजे से मध्यरात्रि 12 :23 बजे तक रहेगा उपछाया ग्रहण

साल का अंतिम सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका, साउथ अफ्रीका अटलांटिक, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा. यह ग्रहण 5.20 घंटे तक रहेगा. बिहार सहित भारत में उपछाया ग्रहण होगा. सूर्यग्रहण भारतीय समय के अनुसार सोमवार की शाम 7:03 बजे से शुरू होकर मध्यरात्रि 12 :23 बजे समाप्त होगा.

4:26 PM. 13 Dec 204:26 PM. 13 Dec

ग्रहण के दौरान इन बातों का रख जाता है ध्यान

ग्रहण के इौरान श्राद्ध, दान व जप करने से पुण्‍य मिलता है. सूर्य ग्रहण का सूतक लगने से लेकर ग्रहण के समाप्त हाेने तक मंदिरों में प्रवेश वर्जित माना जाता है. भोजन बनाना व करना मना होता है. हां, बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों को फलाहार की छूट दी गई है. ग्रहण की अवधि में गर्भवती महिलाओं के पेट अथवा नाभि पर गाय का गोबर या गेरू का पतला लेप लगाने की भी मान्‍यता है.

4:26 PM. 13 Dec 204:26 PM. 13 Dec

साल 2020 में लगे दो सूर्यग्रहण

2020 में दो सूर्य ग्रहण लगे हैं. इसी तरह 2021 में भी दो सूर्य ग्रहण लगेंगे. पहला सूर्य ग्रहण साल के मध्य में यानी 10 जून 2021 को लगेगा. ये ग्रहण उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग, यूरोप और एशिया में आंशिक, जबकि उत्तरी कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस में पूर्ण रूप से दिखाई देगा. भारत में ये ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा. जबकि दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को लगेगा. इस ग्रहण का असर अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में होगा.

4:26 PM. 13 Dec 204:26 PM. 13 Dec

6 राशियों पर असर

ज्योतिषविदों के मुताबिक, इस सूर्य ग्रहण पर बेहद अशुभ गुरु चंडाल योग बन रहा है. राहु और गुरु के एक ही स्थान पर बैठने से गुरु चंडाल योग बनता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मेष, कर्क, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि पर गुरु चंडाल योग का सबसे बुरा असर पड़ सकता है.

4:26 PM. 13 Dec 204:26 PM. 13 Dec

सूर्य ग्रहण के दौरान ग्रहों की स्थिति

14 दिसंबर को लगने जा रहे सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि में 5 ग्रह मौजूद रहेंगे. इसे पंचग्रही योग कहा जा रहा है. ज्योतिष गणना के अनुसार सोमवती अमावस्या पर वृश्चिक राशि में सूर्य, चंद्र, बुध, शुक्र और केतु विराजमान रहेंगे. ऐसी स्थिति कई वर्षों बाद बन रही है.

4:26 PM. 13 Dec 204:26 PM. 13 Dec

क्या होता है सूतक काल

सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक काल (Sutak kaal) लग जाता है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित होते हैं. सूतक काल में पूजा-पाठ भी नहीं की जाती है. इस दौरान मंदिर के कपाट भी बंद रहते हैं. कहते हैं कि गर्भवती महिलाओं को सूतक काल मेंछोंक, तड़का, धारदार और नुकीली वस्तुओं से दूर रहना चाहिए. सूर्य ग्रहण में सूतक काल 12 घंटे का होता है.

4:26 PM. 13 Dec 204:26 PM. 13 Dec

सूर्य ग्रहण का समय

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को शाम 07 बजकर 03 मिनट से रात 12 बजकर 23 मिनट तक लगेगा. इस ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे रहेगी.

2:02 PM. 13 Dec 202:02 PM. 13 Dec

जानें यह सूर्य ग्रहण क्यों नहीं होगा भारत में प्रभावी

कल लगने वाला ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है. जानकारों की मानें तो यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. क्योंकि यह ग्रहण तब लगेगा जब भारत में सूर्यास्त हो चुका होगा. यह ग्रहण उन क्षेत्रों में दिखेगा जहां इस दौरान सूर्योदय रहेगा. इसलिए इसका प्रभाव भारत में नहीं पड़ेगा.

2:02 PM. 13 Dec 202:02 PM. 13 Dec

जानें किन जगहों पर पड़ेगा इस ग्रहण का प्रभाव

ग्रहण का असर प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, दक्षिणी अफ्रीका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक और अंटार्कटिका में पड़ेगा.

2:02 PM. 13 Dec 202:02 PM. 13 Dec

जानें सूर्य ग्रहण को लेकर चीन में क्या है मान्यता

चीन में सूर्य ग्रहण को लेकर ऐसा माना जाता है कि ए‍क विशाल ड्रेगन जब सूर्य को निगल लेता है. तब ग्रहण लग जाता है. ग्रहण खत्‍म कैसे होता है, इसको लेकर यहां माना जाता है कि जब चाइनीज देवता झांग जियान जो कि जन्‍म देने वाले देवता के रूप में यहां विख्‍यात हैं, जब वह ड्रेगन के ऊपर तीर चलाते हैं तो वह सूर्य को छोड़ता है. इस प्रकार से ग्रहण का समापन हो जाता है.

2:02 PM. 13 Dec 202:02 PM. 13 Dec

हिंदू धर्म से जुड़ी पौराणिक कथा

हिंदू धर्म से जुड़ी पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार, एक बिना सिर वाला राक्षस राहु सूर्य और चंद्रमा को निगल लेता है, जिसके कारण ग्रहण लगता है. लेकिन वह बहुत देर तक सूर्य और चंद्रमा को अपने मुंह में नहीं रख पाता. मान्यता है कि इस राक्षस के हाथ पैर नहीं होते हैं जो सूर्य और चंद्रमा को पकड़ सकें. यही वजह है कि सूर्य ग्रहण बहुत देर तक नहीं रह पाता है और थोड़ी देर में ही सूर्य वापस अपनी स्थिति में आ जाते है.

2:02 PM. 13 Dec 202:02 PM. 13 Dec

वृश्चिक राशि और मिथुन लग्न में लगेगा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि और मिथुन लग्न में लगेगा. वहीं, ग्रहण का नक्षत्र ज्येष्ठा है. इस कारण सूर्य ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव वृश्चिक राशि और मिथुन राशि पर पड़ेगा. इसलिए इन दोनों ही राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है.

2:02 PM. 13 Dec 202:02 PM. 13 Dec

सूर्य ग्रहण के दौरान ग्रहों की रहेगी ये स्थिति

सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि में 5 ग्रह मौजूद रहेंगे. ज्योतिष गणना के अनुसार सोमवती अमावस्या पर वृश्चिक राशि में सूर्य, चंद्र, बुध, शुक्र और केतु विराजमान रहेंगे. ऐसी स्थिति कई वर्षों बाद बन रही है.

2:02 PM. 13 Dec 202:02 PM. 13 Dec

जानें कब से कब तक लगेगा सूर्य ग्रहण

भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण शाम को 7 बजकर 3 मिनट से शुरू होगा और रात 12 बजकर 23 मिनट पर खत्म हो जाएगा. सूर्य ग्रहण की अवधि लगभग 5 घंटे रहेगी. यह सूर्य ग्रहण दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर और अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से दिखाई देगा.

2:02 PM. 13 Dec 202:02 PM. 13 Dec

सूर्य ग्रहण के दौरान एक साथ होंगे पांच ग्रह

ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान पांच ग्रह एक साथ होंगे. सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है. ग्रहण काल में वृश्चिक राशि में पांच ग्रह सूर्य, शुक्र, बुध, केतु और चंद्रमा एक साथ होंगे.

2:02 PM. 13 Dec 202:02 PM. 13 Dec

खतरनाक योग में लगेगा सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण के दौरान गुरु चंडाल योग भी बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को खतरनाक योगों में से एक माना गया है. जिन लोगों की जन्म कुंडली में पहले से ही गुरु चंडाल योग बना हुआ है उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

10:02 PM. 12 Dec 2010:02 PM. 12 Dec

नंगी आंख से न देखें ग्रहण काल का सूर्य

ग्रहण काल का सूर्य देखने से आंखों की रोशनी पर असर पड़ सकता है. इस कारण नंगी आंखों से ग्रहण काल में सूर्य की ओर न देखें. संभव हो तो खिड़की बंद कर दें ताकि सूर्य की हानिकारक किरण घर में प्रवेश न कर सके.

10:02 PM. 12 Dec 2010:02 PM. 12 Dec

सूर्य ग्रहण के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

सूतक से अर्थ है खराब समय या ऐसा समय जब प्रकृति ज्यादा संवेदनशील होती है , ऐसे में किसी अनहोनी के होने की संभावना ज्यादा होती है. सूतक चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण दोनों के समय लगता है. ऐसे समय में सावधान रहना चाहिए और ईश्वर का ध्यान करना चाहिए. सूतक काल में हमें कुछ खास बातों का ध्यान रखाना चाहिए. किसी बच्चे के जन्म लेने के बाद भी उस घर के सदस्यों को सूतक की स्थिति में बिताने होते हैं. सूतक काल में किसी भी तरह का कोई शुभ काम नहीं किया जाता. यहां तक की कई मंदिरों के कपाट भी सूतक के दौरान बंद कर दिये जाते हैं.

10:02 PM. 12 Dec 2010:02 PM. 12 Dec

सूतक से पहले ही खाने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते रख दें

ग्रहण काल के दौरान खाना-पिना, शोर मचाना या किसी भी प्रकार का शुभ कार्य जैसे पूजा-पाठ आदि नहीं की जाती है. सूतक लगने के बाद से गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, क्योंकि ग्रहण काल के दौरान नकारात्मक शक्तियां प्रबल होती हैं, जिसका असर गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है. ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर शुद्धिकरण करने की भी मान्यता है. ग्रहण काल के सूतक से पहले ही खाने की सभी चीजों में तुलसी के पत्ते रख देना चाहिए.

10:02 PM. 12 Dec 2010:02 PM. 12 Dec

जहां कहां कहां दिखाई देगा साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण

आपको बता दें साल 2020 का अंतिम सूर्यग्रहण (14 दिसंबर 2020) सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, साउथ अफ्रीका और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में नजर आएगा. यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. भारत में इस सूर्य ग्रहण के न दिखने के कारण सूतककाल भी मान्य नहीं होगा और वो दिन भी आम दिनों जैसा ही होगा.

10:02 PM. 12 Dec 2010:02 PM. 12 Dec

ये होगा सूतक काल का समय

सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पूर्व सूतक काल का आरंभ होगा. सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए. छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इस सूतक काल में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार यह सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में और ज्येष्ठा नक्षत्र में लगेगा.

10:37 AM. 12 Dec 2010:37 AM. 12 Dec

भारत में क्या होगा असर

सोमवार के दिन इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, क्योंकि शाम सात बजे के बाद लगेगा. भारत में नजर न आने के कारण ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह के कार्यों पर पाबंदी नहीं होगी.

10:37 AM. 12 Dec 2010:37 AM. 12 Dec

इन जगहों पर दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. यही कारण है कि सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी नहीं माना जाएगा. यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, साउथ अफ्रीका अटलांटिक, हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के कुछ भागों में देखा जा सकेगा.

10:37 AM. 12 Dec 2010:37 AM. 12 Dec

ग्रहण के समय गर्भवती महिलाएं बरतें सावधानी

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखनी होती है. ग्रहण काल के समय गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहना चाहिए, क्योंकि गर्भ पर ग्रहण की छाया पड़ना शुभ नहीं माना जाता है. ग्रहण काल के समय गर्भवती महिलाओं को सूई, कैंची, चाकू आदि नहीं चलाना चाहिए. इस समय छोटे बच्चों को भी बाहर नहीं जाने देना चाहिए.

10:37 AM. 12 Dec 2010:37 AM. 12 Dec

सूर्य ग्रहण के दौरान जरूर करें ये काम

सूर्य ग्रहण से पहले ही दान करने के लिए वस्तुएं निकाल कर रख लें और सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद उन वस्तुओं का दान कर दें. ग्रहण के दौरान कोई भी पूजा-पाठ का कार्य नहीं किया जाता है, इसलिए अपने घर के मंदिर में भी पर्दा लगा दें. तुलसी में नकारात्मता को सोखने की क्षमता होती है, इसलिए ग्रहण का आरंभ होने से पहले ही खाने पीने की वस्तुओं में तुलसी का पत्ता अवश्य डाल दें. ग्रहण के समय पूजा पाठ करना निषिद्ध माना गया है, परंतु इस समय मंत्रों का जाप किया जा सकता है. ग्रहण के आरंभ होने से लेकर समाप्त होने तक मंत्रों का जाप करें.

10:37 AM. 12 Dec 2010:37 AM. 12 Dec

जानिए कितने बजे से लगेगा ग्रहण

भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजकर 03 मिनट से पूर्ण सूर्य ग्रहण शुरू होगा और 9 बजकर 43 मिनट पर अधिकतम और रात 12 बजकर 23 मिनट पर ग्रहण खत्म हो जाएगा. यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका, अटलांटिक, हिन्द और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.

10:37 AM. 12 Dec 2010:37 AM. 12 Dec

खंडग्रास सूर्य ग्रहण का असर और महत्व

वैसे तो ग्रहण एक आम खगोलीय घटना है जिसका इंसानी जीवन पर खास महत्व नहीं होता लेकिन ज्योतिषीय गणना में इसे काफी महत्वपूर्ण माना गया है. ग्रहण का असर राशियों और लोगों के भविष्य के समय पर पड़ता है. लेकिन इस बार यह भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इसका असर नहीं होगा. सूर्यग्रहण रात्रि में होने के कारण इसका यहां सूतक भी नहीं लगेगा और न ही किसी को विशेष सावधानियां अपनानी पड़ेंगे. अगर यह ग्रहण दिखाई देता तो गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी बड़ती लेकिन इस बार इसका असर नहीं होगा.

9:38 PM. 11 Dec 209:38 PM. 11 Dec

खंडग्रास सूर्यग्रहण क्या है?

जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आता है तो इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहते हैं. लेकिन चंद्रमा जब आंशिक रूप से सूर्य को ढके तो इस खंड -ग्रास सूर्य ग्रहण कहते हैं. यानी 14 दिसंबर को होने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक ग्रहण (खंडग्रास सूर्य ग्रहण) होगा.

9:38 PM. 11 Dec 209:38 PM. 11 Dec

नहीं लगेगा सूतक काल

रात्रि के समय ग्रहण लगने का कारण इस बार भारत में यह ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा. भारत में दृश्य न होने का कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा, लेकिन ग्रहण काल के दौरान कुछ सावधानियां बरतना आवश्यक होता है.

9:38 PM. 11 Dec 209:38 PM. 11 Dec

भूलकर भी ना करें ये काम

ग्रहण काल के दौरान सोना भी निषिद्ध माना गया है इसलिए इस समय भूलकर भी नहीं सोना चाहिए. विशेष परिस्थितियों में या वृद्ध एवं बच्चों के लिए सोने का नियम मान्य नहीं है.

9:38 PM. 11 Dec 209:38 PM. 11 Dec

इन चीजों का प्रयोग है वर्जित

ग्रहण काल के समय गर्भवती महिलाओं सूई, कैंची, चाकू आदि नहीं चलाना चाहिए

9:38 PM. 11 Dec 209:38 PM. 11 Dec

गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ख्याल

ग्रहण काल के समय गर्भवती महिलाएं ही घर के अंदर रहें, गर्भ पर ग्रहण की छाया पड़ना शुभ नहीं माना जाता है.

9:38 PM. 11 Dec 209:38 PM. 11 Dec

सूर्य ग्रहण को ऐसे देखना हानिकारक

सूर्य ग्रहण को नग्न आंखों से बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए. ग्रहण के समय नकारात्मक किरणों के कारण आंखों की रोशनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है.

9:38 PM. 11 Dec 209:38 PM. 11 Dec

खाने पीने की वस्तुओं में डाले तुलसी का पत्ता

तुलसी में नकारात्मता को सोखने की क्षमता होती है, इसलिए ग्रहण का आरंभ होने से पहले ही खाने पीने की वस्तुओं में तुलसी का पत्ता अवश्य डाल दें

9:38 PM. 11 Dec 209:38 PM. 11 Dec

15 दिसंबर तक रहेगा सूर्य ग्रहण

इस बार पड़ने वाला सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर से लेकर 15 दिसंबर तक रहेगा, क्योंकि 14 दिसंबर को रात्रि 07 बजकर 03 मिनट से ग्रहण आरंभ होगा, जो मध्य रात्रि के बाद 12 बजकर 03 मिनट तक रहेगा. रात्रि के समय ग्रहण लगने का कारण इस बार भारत में यह ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा। भारत में दृश्य न होने का कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

9:38 PM. 11 Dec 209:38 PM. 11 Dec

सूर्य ग्रहण पर बन रहा है खतरनाक योग

सूर्य ग्रहण के दौरान गुरु चंडाल योग भी बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को खतरनाक योगों में से एक माना गया है. इस दिन राहु की दृष्टि बृहस्पति पर रहेगी. बृहस्पति मकर राशि में शनि के साथ विराजमान है. जिन लोगों की जन्म कुंडली में पहले से ही गुरु चंडाल योग बना हुआ है उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

9:38 PM. 11 Dec 209:38 PM. 11 Dec

सूर्य ग्रहण का समय

14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 4 मिनट से मध्य रात्रि तक रहेगा. भारत में इस ग्रहण को खंडग्रास माना जा रहा है. खंडग्रास सूर्य ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होता है. इसलिए इस ग्रहण का विशेष धार्मिक महत्व नहीं होगा. लेकिन फिर भी कुछ नियमों का पालन करना उत्तम रहेगा.

9:38 PM. 11 Dec 209:38 PM. 11 Dec

ग्रहण के दौरान करें ये चीजें

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में मंत्र जप करना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को अपने पास एक नारियल रखना चाहिए। नारियल रखने से नकारात्मकता नहीं आती है.

9:38 PM. 11 Dec 209:38 PM. 11 Dec

घर की खिड़कियों को रखें बंद

खिड़कियों को अखबारों या मोटे पर्दों से ढक देना, ताकि ग्रहण की कोई भी किरण घर में प्रवेश न कर सके। ग्रहण के दौरान या पहले भोजन बना हुआ है तो उसे फेंकना नहीं चाहिए. बल्कि उसमें तुलसी के पत्ते डालकर उसे शुद्ध कर लेना चाहिए. ग्रहण के समाप्ति के बाद स्नान-ध्यान कर घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए और फिर जाकर भोजन ग्रहण करना चाहिए.

9:38 PM. 11 Dec 209:38 PM. 11 Dec

इन चीजों का प्रयोग न करें

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के सीधे प्रभाव में न आने के साथ-साथ उन्हें चाकू-छुरी या तेज धार वाले हथियार का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए. क्योंकि ऐसा करने से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर उसका बुरा असर होता है. इसके साथ ही ग्रहण की अवधि में सिलाई-कढ़ाई का कार्य भी न करें और न ही किसी प्रकार की चीज़ों का सेवन करें.

9:38 PM. 11 Dec 209:38 PM. 11 Dec

गर्भवती महिलाएं रखें विशेष सावधानी

ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक विचार किया जाता है. माना जाता है कि ग्रहण के हानिकारक प्रभाव से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर उसका नकारात्मक असर होता है. इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है.

4:55 PM. 11 Dec 204:55 PM. 11 Dec

सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा

Surya Grahan December 2020 In India: इस बार ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य पर ग्रहण लगता है उस वक्त सूर्य पीड़ित हो जाते हैं. जब कोई ग्रह पीड़ित हो जाता है तो वह शुभफल प्रदान नहीं करता है. इसीलिए सूर्य ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है. सूर्य ग्रहण का प्रभाव कृषि, व्यापार, राजनीति जैसे क्षेत्रों पर पड़ता है. वहीं, कई राशियों पर भी सूर्य ग्रहण का असर पड़ेगा…

11:17 AM. 11 Dec 2011:17 AM. 11 Dec

कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

ये दक्षिणी अफ्रीका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर और अंटार्कटिका में पूर्ण रूप से नजर आएगा. ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा.

11:17 AM. 11 Dec 2011:17 AM. 11 Dec

वृश्चिक राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण

इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण वृश्चिक राशि में लग रहा है. पंचांग और ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य ग्रहण मिथुन लग्न में होगा. इसलिए वृश्चिक और मिथुन राशि वालों को विशेष ध्यान रखना होगा.

11:17 AM. 11 Dec 2011:17 AM. 11 Dec

सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि में रहेंगे 5 ग्रह

सूर्य ग्रहण के दौरान एक विशेष घटना भी घटने जा रहा है. सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि में 5 ग्रह विराजमान होंगे. वहीं खतरनाक अशुभ योग का भी निर्माण हो रहा है. सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि में सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध, शुक्र, सूर्य और केतु भी मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही गुरु चंड़ाल योग का भी निर्माण हो रहा है. जिस कारण इस ग्रहण परिणाम अच्छा नहीं कहा जा सकता है.

11:17 AM. 11 Dec 2011:17 AM. 11 Dec

मेष, कर्क, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि वाले न करें ये काम

सूर्य ग्रहण के दौरान मेष, कर्क, मिथुन, कन्या, तुला और मकर राशि वाले विशेष सावधानी बरतें. इस दौरान कोई भी नया कार्य न करें और भगवान का स्मरण करें. ग्रहण के दौरान गायत्री मंत्र का जाप करें. इस दौरान किसी का अपमान और न गलत कार्य करें.

11:17 AM. 11 Dec 2011:17 AM. 11 Dec

सूर्य ग्रहण का समय

14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 4 मिनट से मध्य रात्रि तक रहेगा. भारत में इस ग्रहण को खंडग्रास माना जा रहा है. खंडग्रास सूर्य ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होता है. लेकिन जो लोग सूतक काल का ग्रहण के दौरान विचार करते हैं, वे सूतक काल के दौरान भोजन, यात्रा, नए कार्य को करने से बचें.

11:17 AM. 11 Dec 2011:17 AM. 11 Dec

News posted by : Radheshyam kushwaha

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola