Gadar 2 के सेट से वायरल हुई इन तसवीरों में दिखा सनी देओल का स्टंट सीन, सकीना के पिता अशरफ अली की दिखी झलक

Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अब फिल्म के सेट से कुछ फोटोज और वीडियो लीक हुए हैं, जिसमें तारा सिंह जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं. वह अशरफ अली से सकीना को बचा रहे हैं.
Gadar 2: बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 लगातार सुर्खियों में है. अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में एक बार फिर दर्शकों को तारा सिंह और सकीना की लवस्टोरी देखने को मिलेगी. जिसमें कई ट्विस्ट आने वाले हैं. इस बार तारा सिंह अपने बेटे को बचाने के लिए दुश्मनों से भिड़ता दिखाई देगा. बता दें कि गदर 2 साल 2001 में आई सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है. फिल्म के डायलॉग काफी फेमस है. अब फिल्म के सेट से कुछ फोटोज और वीडियोज वायरल हुए है, जिसमें तारा सिंह जबरदस्त एक्शन करते हुए सकीना को बचा रहे हैं.
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म देश के अलग-अलग हिस्से में शूट हो रही है. पाकिस्तान की शूटिंग लखनऊ के एक कॉलेज में हुई है. सेट से समय-समय पर कई शानदार बीटीएस तस्वीरें और वीडियो सामने आये हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. एक वीडियो में सनी देओल किसी पुल के ऊपर हैं और चारो तरफ आग लगी हुई है, वह गाड़ियों से बचकर भाग रहे हैं. वहीं बैकग्राउंड में ट्रेन जा रही है, इस सीन को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसी ट्रेन पर चढ़कर तारा सिंह पाकिस्तान जाएगा.
https://twitter.com/officialvikashv/status/1610894585441718273
https://twitter.com/TaraSingh2001/status/1612083528027754497
इसके अलावा एक सीन में सकीना के पिता अशरफ अली की भी झलक देखने को मिल रही है. वो आर्मी अंदाज में बैठे हुए है. अनिल शर्मा नामक फैन पेज से सेट की तस्वीर साझा की गई है जिसमें लिखा है, ”सुबह के 4.42 बजे हैं…गदर 2 का लुत्फ उठा रहे हैं… शूट कर रहे हैं.. ठंड के मौसम में शूट का आनंद ही कुछ और है…” सनी देओल के फैन पेज से एक तस्वीर साझा की है जिसमें सनी देओल तारा सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनकी इस तस्वीर को फैंस ने बेहद पसंद किया है.
#Gadar2 Sunny Pajji Box office dhamaka Karega Gadar film nahi hai family emotion hai.#SunnyDeol
Hi energy movie hoga. Prediction box office collection first day- 60 crore pic.twitter.com/64Gi2GyhUU— Deba King Official (@jio_debu) February 1, 2023
Behind the scenes from #Gadar2 #SunnyDeol pic.twitter.com/ajXEwj2cyi
— Wahid Kamil (@MdWahid77065060) February 4, 2023
गदर 2 का ये धमाकेदार वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि सनी देओल के किसी फैन पेज ने ही किया है. जिसके कैप्शन में लिखा है, गदर 2 की शूटिंग. फैंस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”क्या एक्शन है…सनी पाजी आपको सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”तारा सिंह इस बार बी दुश्मनों के छक्के छुड़ा देना”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”कभी ट्रेन तो कभी गाड़ियों पर स्टंट ये आप ही कर सकते हो..मेरे हीरो गदर 2 का बेसब्री से इंतजार है”.
यह होगा 15 अगस्त को 🤣🤣🤣🤣 #Gadar2 @LegendDeols @Anilsharma_dir @iutkarsharma pic.twitter.com/gRVGTa2ZCc
— Diljit Nahar (@diljit_nahar) January 9, 2023
गदर मूवी देखने गए, गदर 2 को लेकर पाकिस्तान वालों ने क्या कहा और फिर सनी देओल जी ने क्या कहां और क्या किया जिसको देखकर परम आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी चकित रह गए आप खुद देखिए🔥💪🇮🇳🙏@iamsunnydeol @Anilsharma_dir @narendramodi#gadar #gadar2movie #gadar_2 #gadar2 pic.twitter.com/71TWyXtCn5
— Dr. Sandeep Dangi (@Sandeep84301587) February 7, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




