मुंबई में लूट की घटना को अंजाम देनेवाला सन्नी जामताड़ा से गिरफ्तार, इसके दो साथी की तलाश जारी

jharkhand news: जामताड़ा पुलिस के सहयोग से मुंबई पुलिस ने लूट और छिनतई मामले के आरोपी सन्नी को गिरफ्तार किया है. गत 19 जनवरी, 2022 को मुंबई में हुई लूट की घटना में सन्नी की तलाश थी. इस मामले में 8 आरोपी बनाये गये थे. 5 की गिरफ्तारी हो चुकी है.
Jharkhand Crime News: मुंबई पुलिस ने झारखंड के जामताड़ा पुलिस के सहयोग से मुंबई के शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. गिरफ्तार शाहबाज फखरुद्दीन अंसारी उर्फ सन्नी जामताड़ा थाना क्षेत्र के राखवन मोहल्ले में रह रहा था. बताया जाता है कि सन्नी मुंबई में एक गिरोह का संचालन कर रहा था.
सन्नी मुंबई में लूट, छिनतई और डकैती की घटना को अंजाम देता था. 19 जनवरी, 2022 को मुंबई के एक लूट मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी. टेक्निकल एविडेंस के आधार पर मुंबई पुलिस जामताड़ा पहुंची और जामताड़ा थाना पुलिस के सहयोग से उसे राखवन से गिरफ्तार कर लिया.
बताया गया कि मुंबई के श्रीरायगढ़ थाना में सन्नी के खिलाफ मामला दर्ज है. मुंबई से आयी तीन सदस्यीय पुलिस टीम के लीडर सब इंस्पेक्टर दिनेश सेल्लर ने बताया कि मुंबई के एक गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी हुई है. लूट के उस मामले में कुल 8 अभियुक्त शामिल थे, जिसमें 5 की गिरफ्तारी पूर्व में ही की जा चुकी है. उसकी निशानदेही पर गैंग के सरगना शाहबाज उर्फ सन्नी की गिरफ्तारी झारखंड के जामताड़ा से की गयी है. वहीं, सन्नी के दो और सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
Also Read: झारखंड के जामताड़ा जिले के तीन सरकारी स्कूलों में होगी सीबीएसई की पढ़ाई, इंग्लिश मीडियम में पढ़ेंगे बच्चे
इस संबंध में जामताड़ा थाना प्रभारी संजय कुमार ने कहा कि मुंबई में लूट और छिनतई की घटना को अंजाम देने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. जिसके आलोक में मुंबई पुलिस के साथ राखबन मोहल्ले से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




