ePaper

सुहाना खान की सेल्‍फी ने खींचा ध्‍यान, ड्यूवी मेकअप में किंग खान की बेटी का दिखा ऐसा अंदाज

Updated at : 10 Sep 2020 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
सुहाना खान की सेल्‍फी ने खींचा ध्‍यान, ड्यूवी मेकअप में किंग खान की बेटी का दिखा ऐसा अंदाज

suhana khan shares dewy makeup look shah rukh khan daughter selfie viral on internet fans says this bud: सुपरस्‍टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. सुहाना भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन अपनी स्‍टाइलिश तसवीरों की वजह से वह चर्चा में बनी रहती हैं. उनकी तसवीरें और वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है.

विज्ञापन

Suhana Khan Photo: सुपरस्‍टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. सुहाना भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन अपनी स्‍टाइलिश तसवीरों की वजह से वह चर्चा में बनी रहती हैं. उनकी तसवीरें और वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है. अब उनकी एक सेल्‍फी तेजी वायरल हो रही है जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस सेल्फी में सुहाना का मेकअप स्किल दिखाई दे रहा है.

सुहाना खान ने इस सेल्‍फी को इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर शेयर किया है. इस तसवीर पर सुहाना खान न्यूड लिपग्लॉस के साथ ड्यूवी मेकअप में नजर आ रही हैं. उन्‍होंने ग्लिट्री पिंक आईशैडो के साथ अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. उनका पोज देने का तरीका भी कमाल है. फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं.

undefined

बता दें कि सोशल मीडिया पर सुहाना खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इससे पहले सुहाना खान (Suhana Khan Video) का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. हालांकि यह वीडियो पुराना है लेकिन फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं. वीडियो में सुहाना ग्‍लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. वीडियो में वह फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं. इसमें उनकी अदाएं और लुक देखने लायक है.

Also Read: ‘जितनी नफरत तुम्हारे अंदर भरी है…’, अंकिता लोखंडे पर भड़कीं शिबानी दांडेकर, याद दिलायी ये बात

किंग खान की बिटिया सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ फोटो शेयर की थीं. इन तस्वीरों में सुहाना खान ब्लैक पोलका डोटिड वन पीस आउटफिट में नजर आईं थीं. उन्‍होंने ओपन हेयर, गोल्‍ड चेन और ब्रेसलेट के साथ अपने लुक को कंप्‍लीट किया था. सुहाना हमेशा ही अपने स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं.

बता दें कि सुहाना भी एक्टिंग के क्षेत्र में अपना नाम कमाना चाहती हैं. पिछले साल उनकी एक शॉर्ट फिल्‍म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्‍लू’ रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी एक युवा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है. दो दिन के रोड ट्रिप में यह जोड़ा अपने रिलेशनशिप की सच्चाई को फेस करता है. अंग्रेजी भाषा में बनीं शॉर्ट फिल्म ‘द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू’ को थियोडर गिमेनो ने डायरेक्ट किया था. इस शॉर्ट फिल्‍म में सुहाना खान की एक्टिंग की तारीफ हुई थी.

गौरतलब है कि सुहाना खान इनदिनों पिता शाहरुख खान और मां गौरी खान के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रही हैं. लॉकडाउन के वजह से वह बीते दिनों फैमिली के पास लौट आई थीं. हालांकि अपनी खूबसूरत तसवीरों और वीडियोज को लेकर सुहाना सुर्खियों में छाई हुई हैं. अक्‍सर खबरें आती हैं कि सुहाना खान बॉलीवुड में जल्‍द डेब्‍यू कर सकती है, हालांकि किंग खान चाहते हैं कि वह पहले अपनी पढ़ाई पर फोकस करें.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola