SSC Exam Calendar 2024 किया गया जारी, देखें कब होगी सीजीएल, दिल्ली पुलिस और अन्य परीक्षाएं
Published by : Shaurya Punj Updated At : 29 Dec 2023 3:09 PM
SSC Exam Calendar 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने मई और जून में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसएससी परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर सकते हैं.
SSC Exam Calendar 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने मई और जून 2024 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2024 जारी किया है. उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से परीक्षा तिथियां देख सकते हैं.
Also Read: Mehndi Designing में Diploma Courses करके संवारे अपने करियर, जानें क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
आधिकारिक टाइम टेबल के मुताबिक, सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन,फेज-XII, 2024 पेपर I 6, 7 और 8 मई, 2024 को निर्धारित है. ग्रेड ‘सी’ स्टेनोग्राफर लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपटीटिव एग्जामिनेशन, 2023-2024 पेपर I 9 मई के लिए निर्धारित है , जेएसए/ एलडीसी ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपटीटिव एग्जामिनेशन, 2023-2024 पेपर I 10 मई को होगा. इसके अलावा, एसएसए/ यूडीसी ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपटीटिव एग्जामिनेशन, 2023-2024 पेपर I 13 मई, 2024 को निर्धारित है.
SSC Exam Calendar 2024: ऐसे डाउनलोड करें कार्यक्रम
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध मई और जून के लिए एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2024 लिंक पर क्लिक करें.
कैलेंडर पीडीएफ प्रारूप में खुलकर आएगा.
पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
एसएससी में सरकारी नौकरी का बंपर मौका
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा यूपीएससी परीक्षा के साथ ही एसएससी परीक्षा की तैयारी भी जरूर करते हैं. एसएससी का फुल फॉर्म स्टाफ सेलेक्शन कमीशन है (SSC Full Form). इसे हिंदी में कर्मचारी चयन आयोग कहते हैं. इसके लिए युवा एसएससी कोचिंग तक का सहारा लेते हैं. अगर आप एसएससी भर्ती परीक्षा देना चाहते हैं तो 2024-25 का कैलेंडर अभी से नोट करके रख लें.
SSC Calendar 2024-25: एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2024-25
कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर एसएससी भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2024-25 का पीडीएफ अपलोड किया जा चुका है. वही कैलेंडर आप नीचे भी चेक कर सकते हैं-
1- ग्रेड ‘C’ स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, पेपर 1, अप्रैल-मई 2024
2- जेएसए/ एलडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, पेपर 1, अप्रैल-मई 2024
3- एसएसए/ यूडीसी ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, पेपर 1, अप्रैल-मई 2024
4- सेलेक्शन पोस्ट परीक्षा, फेज-XII, पेपर 1, अप्रैल-मई 2024
5- दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा (CAPF), टियर 1, मई-जून 2024
6- जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्सSSC Exam Calendar 2024: हर साल कर्मचारी चयन आयोग बंपर भर्तियों की घोषणा करता है. एसएससी के सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन में उसके लिए होने वाली प्रतियोगी परीक्षा की भी जानकारी दी जाती है. एसएससी ने ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर साल 2024-25 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. भर्ती परीक्षा नोटिफिकेशन देखकर आप उसकी तैयारी शुरू कर सकते हैं.) परीक्षा, पेपर 1, मई-जून 2024
7- कंबाइंड हायर सेकंडरी (10+2) लेवल परीक्षा, टियर 1, जून-जुलाई 2024
8- मल्टी टास्किंग (नॉन- टेक्निकल) स्टाफ और हवलदार (CBIC & CBN) परीक्षा, टियर 1, जुलाई-अगस्त 2024
9- कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा, टियर 1, सितंबर-अक्टूबर 2024
10- स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ और ‘डी’ परीक्षा, अक्टूबर-नवंबर 2024
11- जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा, पेपर 1, अक्टूबर-नवंबर 2024
12- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में जीडी कांस्टेबल और असम राइफल्स परीक्षा, 2025 में एनआईए, एसएसएफ और राइफलमैन (जीडी), दिसंबर 2024-जनवरी 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










