Live Updates

Wrestler vs WFI Live: कल जांच शुरू करेगी समिति, सभी टूर्नामेंट पर रोक, अनुराग ठाकुर ने कही यह बात

Updated:
विज्ञापन

Wrestler Protest Live Updates: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट समेत कई दिग्गज पहलवानों का विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ. खिलाड़ी बुधवार (18 जनवरी) को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना पर बैठे गये थे. शुक्रवार को कुश्ती महासंघ और पहलवानों के बीच विवाद में भारतीय ओलंपिक संघ ने बड़ा फैसला लिया है. संघ ने WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी गठित की है. इस कमेटी के सदस्यों में मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और दो अधिवक्ताओं के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन

समिति कल से शुरू करेगी जांच

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुश्ती महासंघ पर लगे आरोपों पर सरकार ने धैर्य के साथ सभी पहलवानों और खिलाड़ियों को सुना. गंभीरता से विचार करते हुए निगरानी कमेटी का गठन किया गया है. तुरंत प्रभाव से होने वाले टूर्नामेंट को रोका गया है. कल से कमेटी काम शुरू करेगी ताकि निष्पक्ष जांच हो सके.

कुश्ती महासंघ की एजीम रद्द

भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की एजीएम, जो आज सुबह 10 बजे अयोध्या में शुरू होनी वाली थी वह चार हफ्तों के लिए रद्द कर दी गई है. कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह आज इस एजीएम में अपना पक्ष रखने वाले थे, लेकिन अचानक बैठक रद्द करने का निर्णय ले लिया गया. बैठक टालने का फैसला खेल मंत्रालय की रोक के चलते लिया गया.

‘आरोप निराधार हैं, ऐसा कुछ नहीं है’: WFI के सहायक सचिव

पहलवानों के विरोध और आरोपों पर WFI के सहायक सचिव विनोद तोमर ने एएनआई से बातचीत में कहा कि ‘आरोप निराधार हैं, ऐसा कुछ नहीं है. 3-4 दिन हो गए हैं, और उन्होंने अभी तक कोई सबूत पेश नहीं किया है. मैं पिछले 12 सालों से उनके साथ जुड़ा हुआ हूं, और मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा.’ उन्होंने आगे कहा कि, मुझे नहीं पता कि वह (बृजभूषण सिंह) कल बैठक में शामिल होंगे या नहीं, लेकिन अगर वह करते हैं, तो वह वहां अध्यक्ष के रूप में नहीं रहेंगे.’

जांच कमेटी 8-10 दिन में तैयार करेगी रिपोर्ट

आईओए के कार्यकारी सदस्य और डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए 7 सदस्यीय जांच समिति में से एक योगेश्वर दत्त ने बताया कि, ‘समिति दोनों पक्षों को सुनने के बाद 8-10 दिन में रिपोर्ट तैयार करेगी. पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली आईओए की सात सदस्यीय समिति के सदस्य योगेश्वर दत्त ने कहा, हम रिपोर्ट खेल मंत्रालय और गृह मंत्रालय दोनों के साथ-साथ प्रधानमंत्री को भी भेजेंगे. साथ ही, अगर आरोप झूठे हैं, तो इसकी जांच की जानी चाहिए कि उन्हें क्यों लगाया गया और इसके पीछे क्या मकसद था?

सभी आरोपों की गंभीरता से होगी जांच: अनुराग ठाकुर

पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ और उसके अध्यक्ष के खिलाफ यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था. खेल मंत्री अनुराज ठाकुर ने शुक्रवार को मैराथन बैठक के बाद कहा, ‘एक निगरानी समिति बनाने का फैसला किया गया है. समिति चार हफ्ते में जांच पूरी करेगी. वह डब्ल्यूएफआई और इसके अध्यक्ष के खिलाफ वित्तीय या यौन उत्पीड़ के सभी आरोपों की गंभीरता से जांच करेगी.’ उन्होंने बताया, ‘जांच पूरी होने तक वह (सिंह) अलग रहेंगे और जांच में सहयोग करेंगे जबकि डब्ल्यूएफआई के रोजमर्रा के काम को निगरानी समिति देखेगी.’

पहलवानों का धरना प्रदर्शन समाप्त

दिल्ली के जंतर-मंतर पर दो दिन से प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने सरकार से उनकी शिकायतों का समाधान करने का आश्वासन मिलने के बाद शुक्रवार देर रात अपना धरना समाप्त कर दिया. उनकी शिकायतों के समाधान के पहले कदम के तहत निशाने पर आए भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ दूसरे दौर की वार्ता में गतिरोध दूर होने पर विनेश फोगाट, बंजरग पुनिया, साक्षी मलिक और रवि दहिया सहित अन्य पहलवानों ने अपना धरना समाप्त करने का फैसला किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola