Wrestlers Protest LIVE: बजरंग पूनिया ने दिया बड़ा बयान, कहा- खत्म नहीं हुआ आंदोलन, बना रहे आगे की रणनीति
Wrestlers Protest LIVE: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन जारी है. सात महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद उनके खिलाफ एफआईआर तो दर्ज कर लिया गया, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई. जिसे लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं अब इस मामले में दिल्ली पुलिस की SIT यूपी पहुंच चुकी है. महिला रेसलर्स के यौन शोषण मामले की जांच कर रही एसआईटी गोंडा में सांसद बृजभूषण सिंह के पैतृक निवास पहुंची, जहां कई लोगों के बयान दर्ज किए गए. wrestlers protest से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहिए prabhatkhabar.com के साथ.
हम आगे के आंदोलन के लिए रणनीति बना रहे हैं: बजरंग पूनिया
बजरंग पूनिया ने NDTV से बात करते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी कोई सेटिंग नहीं हुई और उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है. वहीं बजरंग पूनिया ने आंदोलन पर बयान देते हुए कहा कि ‘विरोध आंदोलन खत्म नहीं हुआ है, यह जारी रहेगा. हम इसे आगे बढ़ाने की रणनीति बना रहे हैं’.
सरकार ने मीटिंग की बात न बताने को कहा: बजरंग पूनिया
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे भारत के स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने बड़ा बयान दिया है. शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह से हुई मुलाकात और वहां हुई बातचीत पर बजरंग पूनिया ने कहा कि ‘सरकार ने हमसे इस मीटिंग को लेकर कुछ भी न बताने को कहा है’.
पुलिस ने लोगों के बयान किए दर्ज
दिल्ली पुलिस की टीम बृजभूषण शरण के पैतृक निवास विश्नोहरपुर पहुंची और यहां 12 लोगों के बयान दर्ज किए, इनमें सांसद के करीबी, परिजन, सहयोगी और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं. जांच टीम ने गोंडा से कुछ लोगों के नाम-पते, मोबाइल नंबर के अलावा पहचान पत्र भी साक्ष्य के तौर पर जुटाए हैं. जिसके बाद इस मामले में आगे कार्रवाई हो सकती है.
बृजभूषण के घर पर दिल्ली पुलिस की दबिश
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के घर दिल्ली पुलिस पहुंची हुई है. सोमवार को दिल्ली पुलिस की टीम पहले लखनऊ और फिर गोंडा में बृजभूषण के आवास पर पहुंची. दिल्ली पुलिस की टीम ने दोनों जगहों पर घर में काम करने वाले लोगों के बयान दर्ज किए. उनका नाम-पता नोट किया. इनमें बीजेपी सांसद के ड्राइवर, नौकर और बाकी कर्मचारी हैं. दिल्ली पुलिस सोमवार रात 10 बजे करीब सांसद के गोंडा स्थित आवास पर पहुंची करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ के बाद टीम 11:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गई.
विनेश फोगाट ने मीडिया पर साधा निशाना
आंदोलन खत्म होने की चली खबरों पर विनेश फोगाट ने मीडिया पर निशाना साधा है. विनेश ने कहा कि ‘महिला पहलवान किस ट्रॉमा से गुज़र रही हैं इस बात का अहसास भी है फर्जी खबर फैलाने वालों को? कमज़ोर मीडिया की टांगें हैं जो किसी गुंडे के हंटर के आगे काँपने लगती हैं, महिला पहलवान नहीं. ••• जहाँ पहुँच के क़दम डगमगाए हैं सब के उसी मक़ाम से अब अपना रास्ता होगा आबिद अदीब’.
हमारी जिंदगी दांव पर लगी है नौकरी बहुत छोटी चीज है – साक्षी मलिक
हमारे मेडलों को 15-15 रुपए के बताने वाले अब हमारी नौकरी के पीछे पड़ गये हैं. हमारी ज़िंदगी दांव पर लगी हुई है, उसके आगे नौकरी तो बहुत छोटी चीज़ है. अगर नौकरी इंसाफ़ के रास्ते में बाधा बनती दिखी तो उसको त्यागने में हम दस सेकेंड का वक्त भी नहीं लगाएँगे. नौकरी का डर मत दिखाइए.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए