बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ इन साउथ मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कई रिकॉर्ड किए अपने नाम
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Dec 2022 12:27 PM
साल 2022 में साउथ फिल्मों का बॉक्स ऑफिस दबदबा बना रहा. राजामौली की फिल्म आरआरआर हो या फिर केजीएफ 2 हो, सभी ने रिकॉर्ड बनाया. वहीं बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो फिल्में फ्लॉप साबित हुई.

साल 2022 खत्म होने वाला है और इस साल बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों का दबदबा रहा. यश की KGF: चैप्टर 2, एसएस राजामौली की आरआरआर, ऋषभ शेट्टी की कांतारा और रक्षित शेट्टी की 777 चार्ली सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी. बॉलीवुड फिल्मों का बुरा हाल हुआ.

आरआरआर (RRR)
साउथ निर्देशक एस.एस. राजामौली की फिल्म ”आरआरआर” इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई. फिल्म ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब कमाई की है. जापान में सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. आरआरआर ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है.

केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2)
यश की फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म दुनिया भर के बॉक्स-ऑफिस पर 1200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर 2022 की सबसे अधिक कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म बन गई.

कंतारा (Kantara)
ऋषभ शेट्टी की सुपरहिट कन्नड़ फिल्म कंतारा ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली साल की हिट फिल्मों में से एक है. फिल्म के कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम डब 24 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो इंडिया पर स्ट्रीमिंग हो रही है.

ब्रह्मास्त्र-पार्ट वन शिवा (Brahmastra-Part One Shiva)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र-पार्ट वन शिवा’ ने बॉलीवुड को मजबूती देते हुए बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. इसके अलावा भूल भूलैया 2 और ‘दृश्यम 2’ ने भी अच्छी कमाई की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










