SA vs ZIM T20: बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे का मैच रद्द, 1-1 अंक से करना होगा संतोष
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज (24 अक्टूबर) दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे (ZIM vs SA ) के बीच मुकाबला खेला गया. शुरू में बारिश के कारण मैच को 9-9 ओवर का किया गया. बाद में दूसरी इंनिंग में फिर बारिश हुई और मैच को सात-सात ओवर का कर दिया गया. सात ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 64 रनों का लक्ष्य दिया गया. लेकिन तीन ही ओवर का मैच खेला जा सका. दक्षिण अफ्रीका ने तीन ही ओवर बल्लेबाजी की और 51 रन ही बना सकी. फिर बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया. दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा.
मैच रद्द, एक-एक अंक से करना होगा संतोष
बारिश के कारण मैच को रद्द कर दिया गया है. दक्षिण अफ्रीका को सात ओवर में 64 रन का लक्ष्य दिया गया था. लेकिन तीन ही ओवर का मैच हो पाया और दक्षिण अफ्रीका ने 51 रन बनाये. दुबारा मैच शुरू नहीं हो पाया और अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया. अब दोनों टीमों को एक-एक रन से संतोष करना होगा. क्विंटन डिकॉक ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने पहले ही ओवर में 23 रन बना डाले और उन्होंने 18 गेंद पर 47 रन बनाये.
बारिश की वजह से फिर रुका मैच
बारिश की वजह से मैच को एक बार फिर रोक दिया गया है. मैच अब सात-सात ओवरों का कर दिया गया है. दक्षिण अफ्रीका ने बिना किसी नुकसान के 1.1 ओवर में 24 रन बना लिये हैं. जीत के लिए टीम को 34 गेंद में 37 रन बनाने हैं.
क्विंटन डिकॉक ने पहले ही रन बना डाले 23 रन
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने पहले ही ओवर में 23 रन बना डाले. उन्होंने पहली गेंद पर चौके से शुरुआत की और फिर लगातार बाउंड्री लगाये. गेंदबाज तेंदई चतारा थे. यह वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ है जब पहले ओवर में 23 रन बने हों. डिकॉक ने चार चौके और एक छक्का लगाया.
दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए बनाने होंगे 80 रन
जिम्बाब्वे ने खराब शुरुआत के बावजूद नौ ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिये. दक्षिण अफ्रीका को यह मैच जीतने के लिए नौ ओवर में 80 रन बनाने होंगे. वेस्ले मधेवेरे ने 35 रनों की शानदार पारी खेली.
सीन विलियम्स आउट, जिम्बाब्वे को लगा चौथा झटका
जिम्बाब्वे की शीर्ष बल्लेबाजी ढेर हो गयी है. चौथे ओवर में ही टीम को चौथा झटका लगा है. सीन विलियम्स एक रन बनाकर आउट हो गये हैं. टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 19 रन है.
जिम्बाब्वे को लगा तीसरा झटका, सिकंदर रजा बिना खाता खोले आउट
सिकंदर रजा बिना खाता खोले आउट हो गये हैं. जिम्बाब्वे को तीसरा झटका लगा है. लुंगी एनगिडी को एक ही ओवर में दूसरी सफलता मिली है.
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए