ePaper

सोनू सूद ने अपने जन्‍मदिन पर मजदूरों को दिया खासा तोहफा, बिहार और असम से करेंगे शुरुआत

Updated at : 30 Jul 2020 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
सोनू सूद ने अपने जन्‍मदिन पर मजदूरों को दिया खासा तोहफा, बिहार और असम से करेंगे शुरुआत

sonu sood provide jobs for bihar and assam migrant workers: सोनू सूद (Sonu Sood) प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं. अभिनेता हजारों प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाकर उनकी मदद कर चुके हैं. आज सोनू सूद अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उन्‍होंने प्रवासी मजदूरों को खास तोहफा दिया है. उन्‍होंने बिहार और असम के मजदूरों के लिए रोजगार देने का एलान किया है.

विज्ञापन

Sonu Sood job for migrant workers: सोनू सूद (Sonu Sood) प्रवासी मजदूरों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं. अभिनेता हजारों प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाकर उनकी मदद कर चुके हैं. आज सोनू सूद अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर उन्‍होंने प्रवासी मजदूरों को खास तोहफा दिया है. उन्‍होंने बिहार और असम के मजदूरों के लिए रोजगार देने का एलान किया है. उन्‍होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.

सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तीन लाख प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने का एलान किया है. वहीं अपने इस इस मुहिम को इन दिनों बाढ़ का सामना कर रहे राज्य बिहार और असम से शुरू करेंगे. बता दें कि पिछले दिनों ही सोनू सूद ने प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिए एप लॉन्‍च किया था.

सोनू सूद ने ट्वीट में लिखा, ‘मेरे जन्मदिन के अवसर पर मेरे प्रवासी भाईयों के लिए http://PravasiRojgar.com का तीन लाख नौकरियों के लिए मेरा करार. यह सभी अच्छे वेतन, पीएफ, ईएसआई और अन्य लाभ प्रदान करते हैं.’ सोनू सूद ने #AbIndiaBanegaKamyaab के जरिए उन सभी कंपनियों का भी जिक्र किया है जिसके जरिए वह लोगों को रोजगार देंगे.

सोनू सूद का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,’ कोरोना काल में गरीबों की सेवा करने वाले और सभी को अपने-अपने घर पहुंचाने में मदद करने वाले बॉलीवुड के अभिनेता #Sonusood जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप ने देश कि विपदाओं की परिस्थिति में अपने सहयोग से लोगो को आपने हर संभव मदद की, ईश्वर आपको सहयोग करते रहने की शक्ति एवं सामर्थ्य दे.’

Also Read: Sonu Sood B’day: जब यूजर ने सोनू सूद को बताया था ‘अगला अमिताभ’, तब एक्टर ने दिया था दिल जीतने वाला ये जवाब

गौरतलब है कि सोनू सूद ‘द कपिल शर्मा शो’ के पहले एपिसोड (1 अगस्त) के गेस्ट होंगे. कपिल शर्मा के शो में सोनू सूद पहले अतिथि होंगे, जिन्होंने लाइव स्टूडियो दर्शकों के बिना शूट किया है. शो में वो प्रवासी मजूदरों के साथ अपने एक्सपीरियंस के बारे में बातचीत करेंगे. एक्टर ये भी बताएंगे कि कैसे वह मजदूरों को नौकरी देने के लिए एक ऐप बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं.

posted by: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन