सोहेल खान की दरियादिली पर फैंस हुए कायल, सड़क पर गिरी महिला की मदद के लिए आए आगे, जानें फिर क्या हुआ

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Jan 2023 9:28 AM

विज्ञापन

सेलेब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में सोहेल खान साफ दिख रहे है. हुआ यूं कि सड़क पर एक महिला एक्सीडेंट के बाद गिर जाती है. उसकी मदद के लिए एक्टर आते है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई और एक्टर-फिल्ममेकर सोहेल खान (Sohail Khan)भले ही फिल्मों में अब नजर नहीं आते, लेकिन अक्सर वो किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाते है. सोहेल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सड़क पर गिरी एक महिला की मदद करते दिख रहे है. उनके इस दरियादिली की तारीफ यूजर्स कर रहे है और वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे है. वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.

महिला की मदद के लिए आगे आए सोहेल खान

दरअसल, सेलेब्रिटी फोटोग्राफर योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में सोहेल खान साफ दिख रहे है. हुआ यूं कि सड़क पर एक महिला एक्सीडेंट के बाद गिर जाती है. वो उठ नहीं पाती और लोग उनकी मदद करते है. वो कहती है, कैसै उठाओगे…मेरा पैर तो.. जिसके बाद एक्टर अन्य लोगों की मदद से उस महिला को उठाते है और गाड़ी में बैठाते है. जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

https://www.instagram.com/reel/CnpGh4nBOBt

यूजर्स कर रहे कमेंट

इस वीडियो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे है. एक यूजर ने लिखा, वह बहुत ही नेक दिल इंसान है. एक यूजर ने लिखा, जेटलमैंन. एक यूजर ने लिखा, गोल्डन हार्ट सोहेल बॉस. कई यूजर्स उसपर हार्ट बना रहे है. बता दें कि सोहेल फिल्म मैंने दिल तुझको दिया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वो अपने भाई सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में आखिरी बार नजर आए थे. इसके अलावा वो लवयात्री और दबंग 3 में कैमियो में नजर आ चुके है. एक्टर डरना मना है, कृष्णा कॉटेज, आर्यन, सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव और हैलो में काम कर चुके है. इसके अलावा एक्टर सलमान के साथ अक्सर पार्टी और किसी इवेंट में नजर आते है.

Also Read: Sushant Singh Rajput के कितने बड़े फैन है आप? एक्टर से जुड़ी ये 5 बातें आप नहीं जानते होंगे

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola