Sushant Singh Rajput के कितने बड़े फैन है आप? एक्टर से जुड़ी ये 5 बातें आप नहीं जानते होंगे

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Jan 2023 1:33 PM

विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन फैंस उन्हें अपने दिलों में याद रखे हुए है. एक्टर आज अगर जिंदा होते तो वो अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे होते. आज उनके बर्थडे पर उनसे जुड़ी खास बातें आपको बताते है.

विज्ञापन
undefined

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का हंसता हुआ चेहरा फैंस आज तक नहीं भूले है. सुशांत अगर आज जिंदा होते है, वो अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे होते. उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर उनके नाम से स्पेशल पोस्ट और वीडियो शेयर कर रहे है.

undefined

सुशांत सिंह राजपूत एक दमदार एक्टर थे, ये बात तो हम लोग अच्छे से जानते है. लेकिन क्या आप जानते है सुशांत को एस्ट्रोफिजिक्स में बेहद दिलचस्पी थी. उन्होंने फिजिक्स राष्ट्रीय ओलंपियाड भी जीता था. इसके अलावा एक्टर ने AIEEE में 7वां रैंक हासिल किया था.

undefined

सुशांत सिंह राजपूत श्यामक डावर और एशले लोबो के डांस ग्रुप का हिस्सा रह चुके थे. उन्होंने वहां से डांस की बारीकियां सीखी थी. एक्टर नादिरा बब्बर के एकजुट थिएटर ग्रुप और बैरी जॉन के एक्टिंग स्कूल का हिस्सा थे.

undefined

सुशांत सिंह राजपूत की मां का नाम उषा था. आपको जानकर ये हैरानी होगी कि सुशांत के नाम में भी उनकी मां का नाम शामिल है. अगर अंग्रेजी स्पेलिंग को देखें तो उसमें उनकी मां के नाम की स्पेलिंग भी आती है. एक्टर ने अपने मां के नाम आखिर पोस्ट लिखा था और ये तसवीर लगाई थी.

undefined

सुशांत अपने दोनों हाथों से लिख सकते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘गुड्डू’ उनका निकनेम था. बता दें कि सुशांत ने 14 जून 2020 को उन्होंने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola