सिंगर शान की मां सोनाली मुखर्जी का निधन, कैलाश खेर ने लिखा- परिवार को ये दुख सहन करने की शक्ति मिले

सिंगर शान मां सोनाली मुखर्जी का निधन हो गया है. सिंगर के फैंस और शुभचिंतक उनकी मां की आत्मा के लिए सोशल मीडिया पर प्रार्थना कर रहे है.
बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर शान के फैंस के लिए बुरी खबर है. शान की मां सोनाली मुखर्जी का आज निधन हो गया है. इस खबर की जानकारी पॉपुलर सिंगर कैलाश खेर ने सोशल मीडिया पर दी है. इस खबर को जानने के बाद फैंस उनकी मां के लिए प्रार्थना कर रहे है और साथ ही इस दुख भरे समय में उनको हिम्मत से काम लेने के लिए कह रहे है.
कैलाश खेर ने अपने ट्विटर पर लिखा, बड़े भाई शान की मां का देहावसान हो गया. परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थनाएं॥ तीनों लोक के अधिपति भगवान शिव से प्रार्थना है की हमारे शान भैया के परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति मिले॥ अनन्त प्रार्थना ॐ.
बड़े भाई शान @singer_shaan की माँ का देहावसान हो गया॥ परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थनाएँ॥ तीनों लोक के अधिपति भगवान शिव से प्रार्थना है की हमारे शान भैया के परिवार को ये दुःख सहन करने की शक्ति मिले॥ अनन्त प्रार्थना ॐ
— Kailash Kher (@Kailashkher) January 20, 2022
सिंगर कैलाश खेर के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट कर शोक व्यक्त कर रहे है. बता दें कि शान अपनी मां से काफी क्लोज थे. उनकी मां सोनाली मुखर्जी भी एक गायिका थीं और उन्होंने कई फिल्मों में कोरस सिंगर के तौर पर गाना गाया है.
Also Read: Shaheer Sheikh के पिता शाहनवाज का निधन, अली गोनी ने ट्वीट कर जताया शोक, फैंस ने भी जताया दुख
वहीं, आज फिल्म इंडस्ट्री से कई बुरी खबरें सामने आई. बॉलीवुड एक्टर और कवि अरुण वर्मा ने आज सुबह पीपुल्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. एक्टर काफी लंबे समय से बीमार थे. उन्होंने कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया था, जिनमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान का नाम शामिल हैं.
इसके अलावा टीवी एक्टर शाहीर शेख के पिता शाहनवाज शेख का निधन हो गया. बीते दिन ही उनकी हालत गंभीर थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. अली गोनी का ट्वीट ने शाहीर के पिता के निधन के बारे में ट्वीट कर लिखा, ‘अल्लाह अंकल की आत्मा को शांति दे भाई. शाहीर मजबूत बने रहना भाई.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










