ePaper

West Bengal : ईडी ने शेख शाहजहां के खिलाफ सबूत देने के लिए कोर्ट से मांगा वक्त, अगली सुनवाई 3 फरवरी को

Updated at : 30 Jan 2024 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : ईडी ने शेख शाहजहां के खिलाफ सबूत देने के लिए कोर्ट से मांगा वक्त, अगली सुनवाई 3 फरवरी को

शाहजहां के वकील के अनुरोध को सुनकर न्यायाधीश ने कहा कि वह ऐसा कोई निर्देश नहीं देंगे. यानी कोर्ट ने शनिवार तक शाहजहां के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न करने की दलील को सीधे तौर पर खारिज कर दिया.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में 25 दिनों से लापता शेख शाहजहां की अग्रिम जमानत के लिए बैंकशाल कोर्ट की विशेष ईडी (ED) अदालत में अर्जी दी गई थी. शेख शाहजहां की अग्रिम जमानत मामले पर मंगलवार को कोलकाता सिटी सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई. शाहजहां के वकीलों ने सवाल उठाया कि आखिर शाहजहां को ईडी क्यों समन कर रही है ? उनके पास उसके खिलाफ क्या सबूत हैं? इसके जवाब में ईडी ने कोर्ट को बताया कि चूंकि शाहजहां की अग्रिम जमानत की अर्जी सोमवार को दाखिल की गई थी, इसलिए ईडी इसके लिए तैयार नहीं है. उन्होंने शाहजहां के खिलाफ सबूत प्रस्तुत करने के लिए अदालत से शनिवार तक का समय मांगा है. यह सुनकर न्यायाधीश ने शाहजहां का मामला शनिवार तक के लिए स्थगित कर दिया. शाहजहां के वकील ने काउंटर कोर्ट से कहा कि ऐसे में कोर्ट को ‘नो-कोर्सिव एक्शन’ का आदेश देना चाहिए ताकि शनिवार तक शाहजहां के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई न की जाए.

वकील की अपील शनिवार तक शाहजहां के खिलाफ ना हो सख्त कार्रवाई

शाहजहां के वकील के अनुरोध को सुनकर न्यायाधीश ने कहा कि वह ऐसा कोई निर्देश नहीं देंगे. यानी कोर्ट ने शनिवार तक शाहजहां के खिलाफ कड़ी कार्रवाई न करने की दलील को सीधे तौर पर खारिज कर दिया. गौरतलब है कि शाहजहां ने इस मामले में एक बार कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जब ईडी ने संदेशखाली घटना को लेकर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, तो शाहजहां ने अपने वकील के माध्यम से अदालत से कहा कि वह इस मामले में अपना बयान देना चाहते हैं. लेकिन बाद में शाहजहां ने वह अनुरोध वापस ले लिया था. उन्होंने सोमवार को अग्रिम जमानत की मांग करते हुए मामला दायर किया था. शाहजहां पर कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं . सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाहजहां को गिरफ्तार करना आसान नहीं है, हजारों कानूनी उलझनें हैं.

Also Read: West Bengal Breaking News : शाहजहां शेख की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने तृणमूल नेता के 2 फोन किए टैप

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola