शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर ने शेयर की किंग चार्ल्स तृतीय की फोटो, यूजर्स ने दिया ऐसा रिस्पॉन्स
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Sep 2022 10:45 PM
कुणाल कपूर महान अभिनेता शशि कपूर और जेनिफर केंडल के बेटे हैं. वो एक अभिनेता, फिल्म निर्माता, निर्देशक और विज्ञापन निर्माता भी हैं. हालांकि अभिनय के क्षेत्र की बात करें तो उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया है. त्रिकाल फिल्म के बाद उन्होंने अभिनय को अलविदा कह दिया था.
दिवंगत महान अभिनेता शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर ने एक पुरानी तस्वीर साझा की है. फिल्म अहिस्ता अहिस्ता के सेट से ली गई इस तस्वीर में किंग चार्ल्स तृतीय भी है. हालांकि यह तस्वीर काफी पुरानी है जिसे कुणाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की है.
इस तस्वीर में एक युवा चार्ल्स कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं. उनके हाथ में शीशे का ग्लाह है और वो मुक्कुरा रहे हैं. उस तस्वीर के पीछे कुणाल भी खड़े मुस्कुरा रहे है. इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर शेयर करने के साथ कुणाल ने एक कैप्शन भी लिखा है. “सेट पर – मेरी पहली फिल्म अहिस्ता अहिस्ता का पहला शेड्यूल.”
न्यूज एजेंसी एएनआई पर आयी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर 629 लाइक्स मिले है. कुछ लोगों ने इमेजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया भी जताई है. कई लोगों ने ताली बजानेवाले इमोजी भी भेजा है.
Kunal Kapoor shares throwback picture featuring King Charles III on sets of 'Ahista Ahista'
Read @ANI Story |https://t.co/mRwIojfXQu#KingCharles #KunalKapoor #AhistaAhista pic.twitter.com/i1MXRPFl1P
— ANI Digital (@ani_digital) September 16, 2022
गौरतलब है कि किंग चार्ल्स-तृतीय को उनकी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद इंग्लैंड केा नया सम्राट घोषित किया गया है. इसके साथ ही महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद ब्रिटेन का राष्ट्रगान भी बदल गया है. अब एक बार फिर से गॉड सेव द किंग ब्रिटेन का राष्ट्रगान हो गया है.
बता दें, कुणाल कपूर महान अभिनेता शशि कपूर और जेनिफर केंडल के बेटे हैं. वो एक अभिनेता, फिल्म निर्माता, निर्देशक और विज्ञापन निर्माता भी हैं. हालांकि अभिनय के क्षेत्र की बात करें तो उन्होंने कुछ ही फिल्मों में काम किया है. त्रिकाल फिल्म के बाद उन्होंने अभिनय को अलविदा कह दिया था.
एक लंबे समय अंतराल के बाद हालांकि उन्होंने अभिनय की दुनिया में वापसी की उन्होंने साल 2015 में करीब 30 साल बाद फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग काम किया था. कुणाल की शादी फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी की बेटी शीना से हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










