आमिर खान के बेटे जुनैद के साथ काम करेगी Sharvari Wagh! Bunty Aur Babli 2 से बटोर चुकी है सुर्खियां

Updated:
विज्ञापन

शरवरी वाघ आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ काम करने वाली हैं. ये जुनैद की डेब्यू फिल्म होगी. एक्ट्रेस जुनैद के साथ में फिल्म महाराजा में काम करने वाले हैं

विज्ञापन

फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ (Bunty Aur Babli 2) से शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) चर्चा में आ गई थी. फिल्म को उतना अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था, लेकिन शरवरी की इसमें एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी. अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, वो आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ काम करने वाली हैं. ये जुनैद की डेब्यू फिल्म होगी.

विज्ञापन

शरवरी वाघ और जुनैद खान साथ में फिल्म महाराजा में काम करने वाले हैं. मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शरवरी को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन वाले वेंचर के लिए साइन किया गया है जो फिल्म ‘महाराजा’ है. हालांकि इस प्रोजेक्ट के बारे में एक्ट्रेस ने कुछ नहीं कहा. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि, मेरे पास यश राज के साथ एक फिल्म है जो उम्मीद है कि इस साल रिलीज होगी.

https://www.instagram.com/p/CZWqlDcPhr_/

शरवरी वाघ ने बताया कि, इतिहास में मेरी काफी दिलचस्पी है. मैं ऐसी फिल्में करना चाहती हूं जो पौराणिक कथाओं और इतिहास को मिला दें. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म 1862 की एक सच्ची घटना पर आधारित है. आमिर खान के बेटे जुनैद ने अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. जुनैद इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित है.

Also Read: Sonam Kapoor रॉयल लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखी एक्ट्रेस, तसवीरें वायरल

शरवरी वाघ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस काफी हॉट और ग्लैमरस है. इंस्टाग्राम पर उनकी बेहद खूबसूरत तसवीरें मौजूद है. उनका हर लुक काफी खूबसूरत लगता है. वहीं, चर्चा है कि वो एक्टर सनी कौशल को डेट कर रही है. ‘द फॉरगॉटन आर्मी’ में दोनों साथ में काम कर चुके है.

शरवरी वाघ ने कबीर खान द्वारा निर्देशित ‘द फॉरगॉटन आर्मी’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इससे पहले उन्होंने बाजीराव मस्तानी, सोनू के टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचनामा 2 जैसी फिल्मों में असिसटेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुकी हैं. इसके बाद वो बंटी और बबली के सीक्वल में दिखाई दी थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola