ePaper

Sonam Kapoor रॉयल लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखी एक्ट्रेस, तसवीरें वायरल

Updated at : 04 Apr 2022 12:50 PM (IST)
विज्ञापन
Sonam Kapoor रॉयल लुक में दिखीं बेहद खूबसूरत, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखी एक्ट्रेस, तसवीरें वायरल

सोनम कपूर ने लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत तसवीरें शेयर की है. व्हाइट आउटफिट में सोनम का फोटोशूट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Sonam Kapoor flaunts baby bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने पिछले महीने ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ शेयर की थी. सोनम और आनंद आहूजा जल्दी माता- पिता बनने वाले हैं. सोनम की प्रेग्नेंसी जानकर उनके परिवार का हर शख्स काफी खुश और उत्साहित है. अब एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत तसवीरें शेयर की है.

सोनम कपूर ने लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो रॉयल लुक में हसीन लग रही है. एक्ट्रेस की इन तसवीरों से आपकी नजरें नहीं हटेगी. व्हाइट आउटफिट में सोनम का फोटोशूट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. हैवी ज्वेलरी, खुले बाल में वो किसी हूर परी से कम नहीं लग रही. तसवीरों में उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है.

https://www.instagram.com/p/Cb6hO-wPqR4/

सोनम कपूर की फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है. तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, आप बहुत सुन्दर लग रही है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, सो ब्यूटीफुल. एक अन्य यूजर ने लिखा, आप एक ग्रीक देवी की तरह दिख रही. एक अन्य यूजर ने लिखा, स्टनिंग. कई यूजर्स ने उन्हें बधाई भी दी है.

Also Read: Lock Upp: कंगना रनौत के जेल से निशा रावल हुई बाहर, सायशा शिंदे के साथ इस शख्स ने ली री-एंट्री

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने मां बनने की खुशी शेयर की थी. तसवीरें शेयर कर उन्होंने लिखा था, ‘चार हाथ. आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं. दो दिल. वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा. एक परिवार. जो आपको प्यार और समर्थन से से सराबोर कर देगा. हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते.’

https://www.instagram.com/p/CbWqpeFq-T6/

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की प्रेग्नेंसी पर खुशी जताते हुए होने वाले मामा अर्जुन कपूर ने लिखा था, अच्छे लोगों के साथ अच्छी चीजें होती हैं और कहा, “मामू बनने का समय. अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने सोनम की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा था, “बधाई हो”.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola