शांतिनिकेतन : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने टैगोर के नाम वाली नई पट्टिका लगाने का भेजा निर्देश

Published by :Shinki Singh
Published at :16 Nov 2023 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
शांतिनिकेतन : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने टैगोर के नाम वाली नई पट्टिका लगाने का भेजा निर्देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा इस मामले को लेकर एक निर्देशिका विश्व भारती को भेजी गई है .उक्त निर्देशिका के अनुरूप ही पट्टिका लगाने की बात कही गई है. जिसे लेकर विश्व भारती के सभी वर्ग के लोगों में खुशी है.

विज्ञापन

बोलपुर, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त शांतिनिकेतन में विवादास्पद पट्टिका को बदलने का आदेश दिया है. मंत्रालय ने इस संबंध में विश्व भारती को एक प्रारंभिक निर्देश भी भेजा है. जिसमे गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का नाम उल्लेखित है. हालांकि मंत्रालय की ओर से भेजे गए निर्देश में किसी भी आचार्य या कुलपति का नाम नहीं है. दूसरे शब्दों में कहें तो पूर्व कुलपति विद्युत चक्रवर्ती द्वारा लगवाई गई विवादित पट्टिका इस बार बदलने जा रही है.

शांतिनिकेतन को यूनेस्को द्वारा ‘विश्व धरोहर’ किया गया था  घोषित

17 सितंबर को विश्व कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर के शांतिनिकेतन को यूनेस्को द्वारा ‘विश्व धरोहर’ घोषित किया गया था. यह तब था जब विश्व भारती अधिकारियों ने पारंपरिक पूजा घर, रवीन्द्र भवन और गौरप्रांगण में तीन सफेद पत्थर की पट्टिकाएं स्थापित कीं थी. उस पट्टिका ने केवल विश्व भारती के आचार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विश्व भारती के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती का नाम उल्लेखित किया गया था. जबकि शांति निकेतन  के संस्थापक रवीन्द्रनाथ का नाम ही गायब था. जिसे लेकर समूचे विश्व भारती समेत अन्य क्षेत्रों से जोरदार रूप से आलोचना हुई थी.जिससे सर्वत्र निंदा का तूफान उठ खड़ा हुआ था. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा इस मामले को लेकर एक निर्देशिका विश्व भारती को भेजी गई है .उक्त निर्देशिका के अनुरूप ही पट्टिका लगाने की बात कही गई है. जिसे लेकर विश्व भारती के सभी वर्ग के लोगों में खुशी है. 

Also Read: WB News : ममता बनर्जी ने 10 दिन के अंदर दोबारा बुलाई कैबिनेट बैठक, कल सीएम ले सकती है कई बड़े फैसले

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola