Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2022: इन राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती, जानें इससे बचने के उपाय

Published by : Shaurya Punj Updated At : 21 Sep 2022 5:40 PM

विज्ञापन

Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2022: शनिदेव की कृपा पाने का सबसे अच्छा तरीका है अपने कर्मों को अच्छा रखना इसलिए जब शनि की महादशा या शनि का गोचर ढैय्या अथवा साढ़ेसाती के रूप में आता है तो आपके कर्मों का हिसाब होता है.

विज्ञापन

Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2022: शनि को एक विशेष ग्रह माना गया है. जिसका संबंध न्याय से है. सभी नवग्रहों में शनि देव सबसे धीमी गति से चलते हैं और शनैः शनैः व्यक्ति को जीवन में अनेक प्रकार की सीख देते हैं. कुंडली में शनि की महादशा लगभग 19 वर्ष तक रहती है. लगभग 30 वर्ष में यह सभी 12 राशियों में भ्रमण का एक चक्कर पूरा करते हैं. शनि की ढैया और साढ़ेसाती विशिष्ट रूप से लोगों के दिमाग में अंकित है. क्योंकि कुछ लोगों द्वारा ऐसा बताया जाता है कि शनि की ढैया और साढ़ेसाती काफी बुरे परिणाम देती है, जबकि वास्तव में स्थिति बिल्कुल ऐसी नहीं है. शनिदेव की कृपा पाने का सबसे अच्छा तरीका है अपने कर्मों को अच्छा रखना इसलिए जब शनि की महादशा या शनि का गोचर ढैय्या अथवा साढ़ेसाती के रूप में आता है तो आपके कर्मों का हिसाब होता है.

वर्तमान में शनि मकर राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं. 11 अक्टूबर को फिर से मार्गी अवस्था में आएंगे. इसलिए धनु, मकर व कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव है.

साढ़े साती और शनि की ढैय्या किन राशियों पर है?

वर्तमान समय में शनि की साढ़े साती 3 और शनि की ढैय्या 2 राशियों पर चल रही है. ये राशियां इस प्रकार है

शनि की साढ़ेसाती किन किन राशियों पर हैं

  • धनु राशि

  • मकर राशि

  • कुंभ राशि

शनि की ढैया किन किन राशियों पर हैं

  • मिथुन राशि

  • तुला राशि

शनि की साढ़े साती कब खत्म होगी?

मिथुन और तुला राशि वालों पर 17 जनवरी 2023 तक शनि की ढैय्या रहेगी. इन दोनों ही राशियों को शनि ढैय्या से पूर्ण रूप से मुक्ति 2023 में ही मिलेगी. वहीं मकर राशि से कुंभ राशि में शनि का प्रवेश होते ही धनु राशि वालों को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी और मीन राशि पर साढ़े साती प्रारंभ हो जाएगी. शनि मकर राशि में पंचांग की गणना के अनुसार 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे. इसके बाद शनि देव का कुंभ राशि में गोचर होगा.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola