ePaper

Shani Chalisa: शनिवार के दिन जरुर पढ़ें शनि चालीसा, शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति

Updated at : 12 Aug 2023 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
Shani Chalisa: शनिवार के दिन जरुर पढ़ें शनि चालीसा, शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से मिलेगी मुक्ति

Shani Chalisa: साढ़े साती-ढैय्या के प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन शनि चालीसा पढ़ना चाहिए. मान्यता है कि शनि देव की पूजा करने के बाद शनि चालीसा पढ़ने पर सभी कष्टों से मुक्ति मुक्ति मिल जाती है.

विज्ञापन

Shani Chalisa: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित है. शनिवार का दिन सूर्यपुत्र शनिदेव का दिन माना जाता है. शनिदेव कर्मफलदाता और न्याय का देवता है. शनिदेव जातक को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. मान्यता है कि अगर आप पूरे विधि-विधान से शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करते हैं तो आप पर शनिदेव की शुभ दृष्टि बनी रहती है. शनि चालीसा पढ़ने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत मिलती है.

शनि चालीसा करने की विधि (Shani Chalisa Path Niyam Vidhi)

शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए रोजाना शनि चालीसा का पाठ करना उत्तम माना जाता है. अगर हर रोज आप शनि चालीसा का पाठ नहीं कर पा रहे हैं तो शनिवार के दिन शनि मंदिर या पीपल के पेड़ के नीचे जाकर शनि चालीसा का पाठ करें. इसके साथ ही सरसों के तेल का दीपक जला कर शनि देव का ध्यान करें. शांत मन से शनि चालीसा आरंभ करें. शनि चालीसा का पाठ करने से शनि देव के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है.

शनि चालीसा (Shani Chalisa)

दोहा

  • जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल।

  • दीनन के दुख दूर करि, कीजै नाथ निहाल॥

  • जय जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महाराज।

  • करहु कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज॥

।। चौपाई।।

जयति जयति शनिदेव दयाला । करत सदा भक्तन प्रतिपाला।।

चारि भुजा, तनु श्याम विराजै । माथे रतन मुकुट छवि छाजै।।

परम विशाल मनोहर भाला । टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला।।

कुण्डल श्रवण चमाचम चमके । हिये माल मुक्तन मणि दमके।।

कर में गदा त्रिशूल कुठारा । पल बिच करैं आरिहिं संहारा।।

पिंगल, कृष्णों, छाया, नन्दन । यम, कोणस्थ, रौद्र, दुख भंजन।।

सौरी, मन्द, शनि, दश नामा । भानु पुत्र पूजहिं सब कामा।।

जा पर प्रभु प्रसन्न है जाहीं । रंकहुं राव करैंक्षण माहीं।।

पर्वतहू तृण होई निहारत । तृण हू को पर्वत करि डारत।।

राज मिलत बन रामहिं दीन्हो । कैकेइहुं की मति हरि लीन्हों।।

बनहूं में मृग कपट दिखाई । मातु जानकी गई चतुराई।।

लखनहिं शक्ति विकल करि डारा । मचिगा दल में हाहाकारा।।

Also Read: Shani Dev Ki Aarti: शनिवार के दिन जरूर करें शनि देव की पूजा और आरती, मिलेगी शनि की साढ़ेसाती-ढैय्या से मुक्ति

रावण की गति-मति बौराई । रामचन्द्र सों बैर बढ़ाई।।

दियो कीट करि कंचन लंका । बजि बजरंग बीर की डंका।।

नृप विक्रम पर तुहि पगु धारा । चित्र मयूर निगलि गै हारा।।

हार नौलाखा लाग्यो चोरी । हाथ पैर डरवायो तोरी।।

भारी दशा निकृष्ट दिखायो । तेलिहिं घर कोल्हू चलवायो।।

विनय राग दीपक महं कीन्हों । तब प्रसन्न प्रभु है सुख दीन्हों।।

हरिश्चन्द्र नृप नारि बिकानी । आपहुं भरे डोम घर पानी।।

तैसे नल परदशा सिरानी । भूंजी-मीन कूद गई पानी।।

श्री शंकरहि गहयो जब जाई । पार्वती को सती कराई।।

तनिक विलोकत ही करि रीसा । नभ उडि़ गयो गौरिसुत सीसा।।

पाण्डव पर भै दशा तुम्हारी । बची द्रौपदी होति उघारी।।

कौरव के भी गति मति मारयो । युद्घ महाभारत करि डारयो।।

रवि कहं मुख महं धरि तत्काला । लेकर कूदि परयो पाताला।।

शेष देव-लखि विनती लाई । रवि को मुख ते दियो छुड़ई।।

वाहन प्रभु के सात सुजाना । जग दिग्ज गर्दभ मृग स्वाना।।

जम्बुक सिंह आदि नखधारी । सो फल जज्योतिष कहत पुकारी।।

गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं । हय ते सुख सम्पत्ति उपजावैं।।

गर्दभ हानि करै बहु काजा । गर्दभ सिद्घ कर राज समाजा।।

जम्बुक बुद्घि नष्ट कर डारै । मृग दे कष्ट प्रण संहारै।।

जब आवहिं प्रभु स्वान सवारी । चोरी आदि होय डर भारी।।

तैसहि चारि चरण यह नामा । स्वर्ण लौह चांजी अरु तामा।।

लौह चरण पर जब प्रभु आवैं । धन जन सम्पत्ति नष्ट करावै।।

समता ताम्र रजत शुभकारी । स्वर्ण सर्व सुख मंगल कारी।।

जो यह शनि चरित्र नित गावै । कबहुं न दशा निकृष्ट सतावै।।

अदभुत नाथ दिखावैं लीला । करैं शत्रु के नशि बलि ढीला।।

जो पण्डित सुयोग्य बुलवाई । विधिवत शनि ग्रह शांति कराई।।

पीपल जल शनि दिवस चढ़ावत । दीप दान दै बहु सुख पावत।।

कहत रामसुन्दर प्रभु दासा । शनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा।।

।। दोहा ।।

पाठ शनिश्चर देव को, की हों विमल तैयार ।

Also Read: Hanuman Chalisa: शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए जरुर पढ़ें हनुमान चालीसा का पाठ, शनि पीड़ा से मिलेगी राहत
शनिवार पूजा विधि

  • शनिवार के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें.

  • इसके बाद शनिदेव का ध्यान करें और पूजा एवं व्रत का संकल्प लें.

  • शनिवार को पीपल के पेड़ (पीपल के पेड़ की परिक्रमा के लाभ) को जल अर्पित करें। शनि मंत्रों का जाप करें.

  • काला तिल, सरसों का तेल, काला वस्त्र आदि शनिदेव को चढ़ाएं.

  • शनिवार व्रत कथा सुने और शाम के समय शनिदेव की आरती उतारें.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola