ePaper

Pathan Announcement: इस दिन हो सकती है शाहरुख खान के पठान कि घोषणा, जीरो से है खास कनेक्शन

Updated at : 02 Dec 2020 4:14 PM (IST)
विज्ञापन
Pathan Announcement: इस दिन हो सकती है शाहरुख खान के पठान कि घोषणा, जीरो से है खास कनेक्शन

Pathan Announcement, Pathan Announcement Date: शाहरुख खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म पठान की अनांउसमेंट का लोगों को काफी दिनों से इंतजार है. यशराज फिल्म्स द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है. खबर है कि जल्द ही फिल्म के बारे में अनाउंसमेंट होने वाली है. शाहरुख ने साल 2018 के एक जनवरी को अपनी फिल्म जीरो की अनाउंसमेंट कि थी, इसलिए सूत्रों के मुताबिक ये बातें सामने आ रही है कि पठान की अनाउंसमेंट भी एक जनवरी 2021 की जाने वाली है.

विज्ञापन

शाहरुख खान के फैंस उनकी आने वाली फिल्म पठान की अनांउसमेंट का लोगों को काफी दिनों से इंतजार है. यशराज फिल्म्स द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है. खबर है कि जल्द ही फिल्म के बारे में अनाउंसमेंट होने वाली है. शाहरुख ने साल 2018 के एक जनवरी को अपनी फिल्म जीरो की अनाउंसमेंट कि थी, इसलिए सूत्रों के मुताबिक ये बातें सामने आ रही है कि पठान की अनाउंसमेंट भी एक जनवरी 2021 की जाने वाली है.

जॉन अब्राहम नजर आएंगे निगेटिव किरदार में

कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म पठान में जॉन अब्राहम निगेटिव किरदार निभाने वाले हैं. जल्द ही जॉन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे. इससे पहले भी जॉन ने धूम, जिंदा और रेस 2 में खलनायक की भूमिका निभाई है.

शाहरुख के लुक को लेकर हो रही है काफी चर्चा

इस फिल्म में शाहरुख बड़े बालों में नजर आने वाले हैं. किंग खान के लुक को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं. इससे पहले भी शाहरुख ने ओम शांति ओम, डॉन 2 और हैप्पी न्यू ईयर में अपने रोल के लिए बाल बड़े किए हैं.

दीपिका के साथ चौथी बार नजर आएंगे शाहरुख खान

गौरतलब हो कि दीपिका पादुकोण ने साल 2007 में शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत कि थी. इसके बाद शाहरुख और दीपिका की जोड़ी 2013 में रिलीज चेन्नई एक्सप्रेस और 2014 में आई हैप्पी न्यू ईयर में भी साथ नजर आ चुकी है. ये चौथी बार होगा जब दीपिका और शारुख की जोड़ी साथ में बड़े पर्दे पर दिखाई देगी.

इन फिल्मों में शाहरुख आने वाले हैं नजर

इस फिल्म के अलावा शाहरुख राजकुमार हीरानी की एक कॉमेडी फिल्म में भी नजर आने वाले हैं. शाहरुख ने पिछली बार जीरो और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखलाया था, दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाइ थीं. पिछले साल शाहरुख की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई, इसलिए उनके फैन उनकी अगली फिल्म का बेसर्बी के साथ इंतजार कर रहे हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola