वायरल हो रहा है शाहरुख खान का नया लुक, बड़े बालों में कहीं नए फिल्म की तो नहीं कर रहे है तैयारी

शाहरुख खान की पिछली फिल्म जीरो 2018 के क्रिसमस के मौके पर रिलीज की गई थी. इसके बाद शाहरुख की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. शाहरुख ने फिलहाल अपने आने वाली फिल्म की कोई घोषणा भी नहीं की है, पर फिल्मी गलियारों से खबरें आ रही हैं कि जल्द ही शाहरुख यशराज फिल्म्स की पठान में नजर आने वाले हैं. शाहरुख खान ने कोरोना काल में नया लुक रख लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज में शाहरुख काफी लंबे बालों में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने चेहरे पर दाढ़ी भी रख ली है.
शाहरुख खान की पिछली फिल्म जीरो 2018 के क्रिसमस के मौके पर रिलीज की गई थी. इसके बाद शाहरुख की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है. शाहरुख ने फिलहाल अपने आने वाली फिल्म की कोई घोषणा भी नहीं की है, पर फिल्मी गलियारों से खबरें आ रही हैं कि जल्द ही शाहरुख यशराज फिल्म्स की पठान में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा राजकुमार हीरानी की आने वाली कॉमेडी फिल्म के लिए भी शाहरुख ने हां कर दिया है. साउथ के डायरेक्टर एटली की फिल्म में भी शाहरुख मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं. फिलहाल इन फिल्मों की घोषणा नहीं की गई है, उम्मीद है जल्द ही किंग खान अपने आने वाली फिल्मों की घोषणा करेंगे.
https://twitter.com/IAMARWAsr/status/1311403784078348290
वायरल हो रहा है शाहरुख का नया लुक
बॉलीवुड के किंग खान को उनके फैशन सैंस के लिए भी जाना जाता है. वे वैसे तो अपने हेयरस्टाइल में ज्यादा तब्दीली पसंद नहीं करते हैं, लेकिन जब करते हैं तब सभी देखते रह जाते हैं. एक बार फिर शाहरुख ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. शाहरुख खान ने कोरोना काल में नया लुक रख लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटोज में शाहरुख काफी लंबे बालों में दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने चेहरे पर दाढ़ी भी रख ली है. शाहरुख का ये नया लुक सभी का दिल जीत रहा है. हर कोई सोशल मीडिया पर उनके नए लुक की तारीफ करता नहीं थक रहा है. शाहरुख जीरो के फ्लॉप होने के बाद से बड़े पर्दे से दूर हो गए हैं. ऐसे में उनका ये नया लुक एक तरफ फैन्स को पसंद आ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ उम्मीद भी जगा रहा है.
King Khan's smile as KKR emerges victorious in the match 💜 #ShahRukhKhan #KKR #KKRHaiTaiyaar pic.twitter.com/CEQkK0RyNY
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) September 30, 2020
शाहरुख कहीं नए फिल्म की तो नहीं कर रहे है तैयारी
शाहरुख के नए लुक को देखकर लोग ये कयास लगा रहे हैं कि कहीं किंग खान अपने नए फिल्म की तैयारी तो नहीं कर रहे हैं. आपको बता दें इसके पहले भी कोयला, ओम शांति ओम, डॉन 2 और हैप्पी न्यू ईयर के लिए शाहरुख अपने बाल बड़े किए हैं. शाहरुख को किसी फिल्म में बड़े बाल में देखना नई बात तो नहीं होगी, पर लोगों को इनका ये स्टाइल काफी लोगों को पसंद आता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




