शाहरुख खान से यूजर ने पूछ लिया MS Dhoni को लेकर ये बड़ा सवाल, किंग खान ने सिर्फ तीन शब्द में दिया जवाब

शाहरुख खान ने 15 मिनट के लिए ट्विटर पर Ask Me Anything सेशन रखा था. इसमें शाहरुख से एक यूजर ने एमएस धोनी को लेकर सवाल पूछा. बता दें कि किंग खान की मूवी पठान अगले साल जनवरी में रिलीज होगी.
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में लगातार बने हुए है. लंबे समय के बाद किंग खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है. शाहरुख की फिल्म अगले साल जनवरी में रिलीज होगी, जिसमें दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदार में है. इस बीच एक्टर ने ट्विटर पर Ask Me Anything सेशन रखा. इसमें एक यूजर ने क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर सवाल पूछा, जिसका उन्होंने दिल छूने वाला जवाब दिया.
शाहरुख खान फैंस के दिलों पर राज करते हैं और उन्होंने ये बात कई बार साबित भी किया है. फिल्म पठान के प्रमोशन में वो जोर-शोर से लगे हुए है. इस बीच एक्टर ने 15 मिनट के लिए फैंस ट्विटर पर Ask Me Anything सेशन रखा था. इस दौरान एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा, जब एमएस धोनी केकेआर के खिलाफ बल्लेबाजी करने आते हैं तो आपको कैसा लगता है. इसपर एक्टर ने जवाब दिया, हा हा नर्वस.
Ha ha nervous https://t.co/HOpPh2DBjF
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 17, 2022
हाल ही में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन के साथ कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 28वें संस्करण में शामिल हुए थे. इसमें जया बच्चन भी थी. फेस्टिवल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आए थे. जिसमें एक तसवीर में किंग खान, बिग बी और जया के पैर छूते दिखे थे. इवेंट में बिग बी ने तुरंत शाहरुख को गले लगा लिया था. इस कार्यक्रम में रानी मुखर्जी, शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल थे.
https://www.instagram.com/p/CmMubsEPqsS/
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान
इससे पहले शाहरुख खान सऊदी अरब के जेद्दा में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए थे. इसमें उनकी 1995 की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे दिखाई गई थी. शाहरुख और काजोल डीडीएलजे की स्क्रीनिंग के लिए वहां गए थे. इस दौरान काजोल के साथ उन्होंने फिल्म का डायलॉग बोला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










