ePaper

Shah Rukh Khan की अगली फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं Rajkumar Hirani, एक्ट्रेस Taapsee Pannu के साथ बनेगी किंग खान की जोड़ी, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Updated at : 30 Jun 2021 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
Shah Rukh Khan की अगली फिल्म डायरेक्ट करने जा रहे हैं Rajkumar Hirani, एक्ट्रेस Taapsee Pannu के साथ बनेगी किंग खान की जोड़ी, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Shah Rukh Khan Upcoming Film with Rajkumar Hirani: मुन्नाभाई सीरीज, 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म शाहरुख खान के साथ करने वाले हैं. आपको बता दें शाहरुख खान इस फिल्म एक पंजाबी लड़के का किरदार निभाते दिखाई देंगे. फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आने वाला है. फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है.

विज्ञापन

मुन्नाभाई सीरीज, 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके राजकुमार हिरानी अपनी अगली फिल्म शाहरुख खान के साथ करने वाले हैं. आपको बता दें शाहरुख खान इस फिल्म एक पंजाबी लड़के का किरदार निभाते दिखाई देंगे. फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आने वाला है. फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है.

पिंक, बदला, मनमर्जीयां और थप्पड़ जैसी जबरदस्त फ‍िल्‍मों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू जल्द ही शाहरुख खान के साथ राजकुमार हिरानी की इस अनटाइटल्ड फिल्म में स्क्रीन शेयर करने वाली हैं. निर्देशक राजकुमार हिरानी की अगली फ‍िलम में दोनों स‍ितारे साथ आएंगे. इस फ‍िल्‍म की चर्चा काफी दिनों से है कि शाहरुख खान राजकुमार हिरानी की फिल्‍म कर रहे हैं लेकिन अभी तक इसकी ऑफ‍िशियल घोषणा नहीं हुई है. थीम की बात करें तो इस फिल्म की थीम हिरानी की पिछली फिल्मों की तरह ही एक सोशल कॉमेडी होने वाली है.

क्रिसमस 2022 को रिलीज होगी शाहरुख की सोशल कॉमेडी

खबरों की माने तो साल 2021 के अंत तक फिल्म फ्लोर पर जाने वाली है. और इसकी शूटिंग अगले साल खत्म कर 2022 के क्रिसमस पर रिलीज करने का प्लान है.

2018 के क्रिसमस पर रिलीज हुई थी शाहरुख की जीरो

बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान की पिछली फिल्म ‘जीरो’ दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी. तब से शाहरुख की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है और उनके फैन्स अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि पिछले काफी समय से यह केवल अंदाजा ही लगाया जा रहा है कि शाहरुख की अगली फिल्म कौन सी होगी. अभी तक इसका कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट भी नहीं हुआ है.

शाहरुख के लुक को लेकर हो रही है काफी चर्चा

फिल्म पठान में शाहरुख बड़े बालों में नजर आने वाले हैं. किंग खान के लुक को लेकर लोग काफी चर्चा कर रहे हैं. इससे पहले भी शाहरुख ने ओम शांति ओम, डॉन 2 और हैप्पी न्यू ईयर में अपने रोल के लिए बाल बड़े किए हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola