Shah Rukh Khan के फैंन पूछ डाला उनसे अंडरवियर का रंग, किंग खान ने कहा सिर्फ इस तरह के क्लासी और एजुकेटेड . . .

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 Mar 2021 10:29 PM

विज्ञापन

Fan asks Shah Rukh Khan the colour of his underwear during Twitter AMA session: अभिनेता शाहरुख खान बुधवार को ट्विटर पर अचानक से ट्रेंड करने लगे. भई ट्रेंड हों भी क्यों ना, अपने फैंस से पूछे गए सवाल का मजेदार जवाब जो दिया था किंग खान ने. हाल ही में उन्‍होंने ट्विटर (Twitter) पर #AskSRK सेशन किया जहां लोगों ने उनसे हर तरह के सवाल पूछे. किसी फैन ने शाहरुख ने उनसे पूछा की आमिर खान की कौन सी फिल्म उनकी फेवरेट है. पर सबसे मजेदार जवाब आया उस फैन के सवाल का जब उन्होंने पूछा की एक्टर के अंडरवियर का रंग क्या है.

विज्ञापन

अभिनेता शाहरुख खान बुधवार को ट्विटर पर अचानक से ट्रेंड करने लगे. भई ट्रेंड हों भी क्यों ना, अपने फैंस से पूछे गए सवाल का मजेदार जवाब जो दिया था किंग खान ने. हाल ही में उन्‍होंने ट्विटर (Twitter) पर #AskSRK सेशन किया जहां लोगों ने उनसे हर तरह के सवाल पूछे. किसी फैन ने शाहरुख ने उनसे पूछा की आमिर खान की कौन सी फिल्म उनकी फेवरेट है. पर सबसे मजेदार जवाब आया उस फैन के सवाल का जब उन्होंने पूछा की एक्टर के अंडरवियर का रंग क्या है.

फैन ने पूछ डाला शाहरुख के अंडरवियर का कलर

सवालों के इसी क्रम में एक फैन ने शाहरुख खान से उनके अंडरवियर का रंग पूछ लिया. फैन ने लिखा, “सर आपके अंडरवियर का कलर कौन सा है?” किंग खान ने अपने इस फैन को ऐसा करारा जवाब दिया कि बाद में इस सोशल मीडिया यूजर ने अपना ट्वीट ही डिलीट कर दिया. शाहरुख ने अपने फैन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, “मैं ये AskSRK सेशन्स सिर्फ इस तरह के क्लासी और एजुकेटेड सवालों के लिए करता हूं.”

आमिर खान की इस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं किंग खान

Ask SRK सेशन में शाहरुख से एक्टर आमिर खान को लेकर भी एक सवाल पूछ लिया गया. सवाल था- आपको आमिर खान की कौन सी फिल्म पसंद है. शाहरुख ने कहा है- राख, कयामत से कयामत तक, लगान और 3 इडियट्स. अब किंग खान की नजरों में इन फिल्मों में आमिर की एक्टिंग सबसे ज्यादा निखकर सामने आई है और ये फिल्में उनकी भी काफी फेवरेट हैं.

पठान का फैंस को है बेसर्बी से इंतजार

आपको बता दें शाहरुख आने वाले दिनों में यशराज फिल्म्स की पठान में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली है. सबसे मजेदार बात ये है कि इस फिल्म में विलेन की भूमिका में जॉन अब्राहम नजर आने वाले हैं. जॉन इससे पहले भी धूम जैसी सुपरहिट फिल्म में खलनायक की भूमिका में दिख चुके हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि 2022 के शुरूआत में फिल्म को रिलीज किया जाएगा.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola