ePaper

काशी फिल्म महोत्सव का दूसरा दिन हेमा मालिनी के नाम, नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Updated at : 29 Dec 2021 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
काशी फिल्म महोत्सव का दूसरा दिन हेमा मालिनी के नाम, नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

काशी फिल्म महोत्सव का दूसरा दिन मथुरा सांसद और प्रसिद्ध नृत्यांगना हेमा मालिनी के नाम रहा. उन्होंने अपने नृत्य नाटिका शिव पार्वती की प्रस्तुति से पूरा माहौल शिवमय कर दिया.

विज्ञापन
undefined

Kashi Film Mahotsav: रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित काशी फ़िल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मौजूद रहे. मगर प्रमुख आकर्षण का केंद्र अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी द्वारा भगवान शिव और दुर्गा पर आधरित नृत्य नाटिका प्रस्तुति रही. महोत्सव के दौरान दो विषयों पर परिचर्चा का आयोजन भी किया गया.

undefined

आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत वाराणसी में आयोजित काशी फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन मुख्य अतिथि अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि फिल्म महोत्सव के लिए संगीत, ज्ञान, अध्यात्म की धरती काशी से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है. इतने शानदार आयोजन के लिए यूपी सरकार को बधाई.

undefined

अनुराग ठाकुर ने कहा कि काशी बदल गया है और बदलाव जुड़ता जा रहा है. काशी कॉरिडोर के रूप में ऐसी विरासत बचाने का कार्य 250 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है.

undefined

सूचना एवं प्रासरण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा फिल्म महोत्सव के बारे में कहा कि यह समारोह आगे भी आयोजित होगा. इससे यहां के टूरिज्म के साथ स्थानीय कलाकारों को भी फ़ायदा मिलेगा.

undefined

आज फ़िल्म महोत्सव का दूसरा दिन मथुरा सांसद और प्रसिद्ध नृत्यांगना हेमा मालिनी के नाम रहा. उन्होंने अपने नृत्य नाटिका शिव पार्वती की प्रस्तुति से पूरा माहौल शिवमय कर दिया.

undefined

हेमा मालिनी ने गंगा नृत्य, पार्वती, नौदुर्गा रूप, चंडी, सती समेत कई रूप में नृत्य प्रस्तुत किया. इस दौरान शिव-पार्वती विवाह और महिषासुर का वध पूरे गीत-संगीत और शास्त्रीय नृत्य में पिरोकर दिखाया गया.

undefined

जब हेमा मालिनी ने अपना शास्त्रीय नृत्य पेश किया तो आयोजन में मौजूद हर कोई उनकी इस प्रस्तुति में मानों खो गए हों. ड्रीम गर्ल के भावमय नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.  इस दौरान सभागार में बैठे लोग कुर्सी छोड़ नहीं पाए.

undefined

नृत्य नाटिका के बाद हेमा मालिनी ने कहा कि वाराणसी आज इतना महत्वपूर्ण हो गया है कि यहां आने के लिए टिकट ही नहीं मिल रहा है. मैं वाराणासी में कई बार नृत्य प्रस्तुति कर चुकी हूं. 16 साल की उम्र में यहां पहली बार नृत्य किया. यह स्थान हमारे लिए खास है.

undefined

हेमा मालिनी ने कहा कि इस बार की प्रस्तुति भी खास है क्योंकि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूरा भारत प्रगति की ओर अग्रसर है. उन्होंने काशी कोरीडोर के रूप में एक ऐतिहासिक उपहार दिया है. इसे सभी लोग देखने आ रहे जिससे वाराणसी आने का टिकट कम पड़ जा रहा है.

(फोटो रिपोर्ट- विपिन सिंह, वाराणसी)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola