ePaper

Sawan 2023 First Day: सावन महीने की हुई शुरुआत, इस शुभ मुहूर्त में करें शिव जी की पूजा

Updated at : 04 Jul 2023 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
Sawan 2023 First Day: सावन महीने की हुई शुरुआत, इस शुभ मुहूर्त में करें शिव जी की पूजा

Sawan 2023 First Day: आज 4 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो चुका है. शास्त्र के अनुसार जो भक्त सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की विधि -विधान से पूजा करते हैं, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण होती हैं. आइए जानें सावन माह में किस शुभ मुहूर्त में करें शिव जी की पूजा

विज्ञापन

Sawan 2023 First Day, Sawan 2023 First Date Puja Vidhi: आज से शिव जी के प्रिय माह सावन की शुरुआत हो रही है. हिंदू धर्म में इस महीने को बेहद पवित्र माना जाता है. इस पूरे माह में शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है. शास्त्र के अनुसार जो भक्त सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ की विधि -विधान से पूजा करते हैं, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण होती हैं. सावन महीने के सोमवार को पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके अगर व्रत रखा जाए तो भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. आइए जानें सावन माह में किस शुभ मुहूर्त में करें शिव जी की पूजा

Also Read: Happy Sawan 2023 Wishes Images, Quotes, Status: सर पर मेरे हाथ डमरूवाला का … सावन महीने पर भेजें शुभकामनाएं
आज से शुरू हो रहा है सावन का महीना

हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास की पूर्णिमा के बाद सावन का महीना शुरू हो जाता है. इस बार सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है, जो पूरे 59 दिन चलने वाला है. इस बार सावन के महीने में अधिक मास भी पड़ रहा है जिसकी वजह से सावन का महीना 30 दिन की जगह 59 दिन का हो रहा है.

सावन के पहले दिन किस विधि से करें पूजा

  • आज सावन का पहला दिन है. ऐसे में आपको किसी शिव मंदिर या फिर घर पर ही शिव जी पूजा करनी चाहिए. पूजा के दौरान शिव जी को बेल पत्र और जल चढ़ाएं. इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.

  • सावन का महीना शिव उपासना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में शिव उपासना से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं. शिव जी को सच्चे मन से चढ़ाया गया मात्र एक लोटा जल की काफी होता है. इसलिए इस दिन जलाभिषेक जरूर करें.

  • संभव हो सावन के पहले दिन भोलेनाथ के मंदिर में शिव चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से दोगुना पुण्य मिल सकता है. साथ ही पूजा के दौरान भगवान शिव की आरती करें और भोग लगाएं.

  • इसके अलावा सावन के पहले दिन यदि पूजा के दौरान शिव जी की आरती भी की जाय तो पूरे माह इसका पुण्य फल मिलता है

सावन की पूजा सामग्री

  • फूल

  • चंदन

  • अक्षत

  • बेलपत्र

  • गंगाजल

  • दही

  • घी

  • केसर

  • गन्ना

  • भांग

  • धतूरा

  • आक का फूल

  • चमेली

  • कनेर का फूल

  • शहद

  • पान का पत्ता

  • लौंग

  • इलायची

  • कपूर

  • धूप- दीप

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola