सारा अली खान नहीं बनेंगी विक्की कौशल की हीरोइन, The Immortal Ashwatthama से बाहर हुई एक्ट्रेस, जानें वजह

विकी कौशल की फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा को लेकर नया अपडेट आया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सारा अली खान एक्टर के साथ काम करने वाली थी. लेकिन अब उन्हें रिप्लेस कर दिया गया है.
The Immortal Ashwatthama: विक्की कौशल हाल ही में अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के साथ दिवाली पार्टीज में नजर आए थे. इस दौरान दोनों की केमेस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींचा था. लवबर्ड्स रोमांटिक अंदाज में पैपराजी के सामने स्पॉट हुए थे. इस बीच विक्की की अपकमिंग फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा को लेकर नया अपडेट आया है. फिल्म में उनके अपोजिट सारा अली खान थी. लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि वो उन्हें रिप्लेस कर दिया गया है.
फिल्म इम्मोर्टल अश्वत्थामा से बाहर हुई सारा अली खान
फिल्म इम्मोर्टल अश्वत्थामा इस साल की शुरुआत में फ्लोर पर जा रही थी. लेकिन फिर सुनने में आया कि फिल्म डिब्बा बन्द हो गई है. अब इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है कि फिल्म पर एक बार फिर से काम शुरू हो गया है. इसमें से सारा अली खान को रिप्लेस कर दिया गया है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्क्रिप्ट में बदलाव के बाद सारा फिल्म से बाहर होना पड़ा. हालांकि मेकर्स और सारा के बीच कोई नाराजगी नहीं है.
ये साउथ एक्ट्रेस लेंगी सारा की जगह!
रिपोर्ट्स में बताया गया कि पहले मेकर्स फिल्म में एक यंग लड़की चाहते थे. पर अब स्क्रिप्ट में बदलाव के मेकर्स को ऐसी एक्ट्रेस चाहिए थी, जो विक्की कौशल से बड़ी दिखे. जिसके बाद साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ का नाम तय किया गया. हालांकि मेकर्स की तरफ से कुछ कहा नहीं गया है. अब देखना है कि विक्की और सामांथा की जोड़ी बनती है या नहीं.
कैटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत जल्द ही रिलीज होने वाला है. फिल्म में कैट एक भूतनी बनी है. एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो अपने पति विक्की कौशल को भूत बनकर डराती दिखी थी. वीडियो में एक्टर सो रहे होते है, तभी एक्ट्रेस मैं एक भूत हूं के साथ एक वेक-अप कॉल सुनकर अपनी आंखें खोलीं. विक्की उठते है और फिर कंबल वापस खींच लेते है और सो जाते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










