ePaper

सलमान खान ने चलाई साइकिल तो हो गए ट्रोल, फैंन्स बोले फुटपाथ पर मत चलाना भाई

Updated at : 10 Sep 2020 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान ने चलाई साइकिल तो हो गए ट्रोल, फैंन्स बोले फुटपाथ पर मत चलाना भाई

अभिनेता सलमान खान ने पिछले दिनों साइकिल चलाते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. बीइंग ह्यूमन की साइकिल चलाते हुए सलमान मास्क पहने नजर आ रहे हैं, इस तस्वीर के नीचे सलमान ने कैप्शन दिया है, स्टे सेफ. आपको बता दें सुपरस्टार सलमान खान ने कोरोन काल में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है. इसके पहले भी सलमान खेतों में ट्रेक्टर चलाते हुए, खेतों में किसानी करते हुए भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. सलमान की साइकिल वाली तस्वीरों को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है. कई यूजर ने तो इसे सलमान के हिट एण्ड रन को जोड़ते हुए उनको ट्रोल किया है.

विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान ने पिछले दिनों साइकिल चलाते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. बीइंग ह्यूमन की साइकिल चलाते हुए सलमान मास्क पहने नजर आ रहे हैं, इस तस्वीर के नीचे सलमान ने कैप्शन दिया है, स्टे सेफ. आपको बता दें सुपरस्टार सलमान खान ने कोरोन काल में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है. इसके पहले भी सलमान खेतों में ट्रेक्टर चलाते हुए, खेतों में किसानी करते हुए भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की है.

सलमान की साइकिल वाली तस्वीरों को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है. कई यूजर ने तो इसे सलमान के हिट एण्ड रन को जोड़ते हुए उनको ट्रोल किया है. एक यूजर ने लिखा है, सावधान सलमान खान लोगों के ऊपर साइकिल चलाने आ रहे हैं. वहीं एक यूजर ने ये भी लिखा स्टे सेफ फ्रॉम सलमान, वो साइकिल से आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है “पहले एक कार, फिर एक ट्रैक्टर और अब एक साइकिल … वह कितने लोगों को मारेंगे?” एक यूजर ने कमेंट किया है प्लीज फुटपाथ पर मत चलाना भाई.

https://www.instagram.com/p/CE7DfoQFrGe/?utm_source=ig_embed

सोशल मीडिया पर लोगों ने सलमान खान पर कंगना रनौत के कार्यालय को बीएमसी द्वारा ध्वस्त करने को लेकर चुप्पी साधने पर सवाल उठाया है.

एक यूजर ने टिप्पणी की “कंगना रनौत का घर और दफ्तर सोनिया सेना की पार्टी से तबाह हो गया. आप और बॉलीवुड के तथाकथित हीरो एक ही शब्द क्यों नहीं बोल रहे हैं। बॉलीवुड में बहुत कुछ हो रहा है और आप खुद साइकिल चलाते हैं? बॉलीवुड ने आपको जीवन दिया है? “

आपको बता दें सलमान खान जल्द ही टाइगर सीरिज की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. यशराज फिल्म के बैनर तले बनने वाली एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के बाद अब सुपरस्टार सलमान खान इस सीरिज की अगली फिल्म की तैयारी में लग गए हैं. खबरों की मानें तो इस फिल्म में एक बार फिर उनके साथ कैटरीना कैफ ही नजर आने वाली हैं. इसके अलावा इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा करेंगे जो इससे पहले बैंड बाजा बारात, लेडिज वर्सेज रिकी बहल, शुद्ध देसी रोमांस और फैन जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं.

जल्द ही सलमान खान की की फिल्म राधे रिलीज होने के लिए तैयार है, फिल्म को ईद 2020 में रिलीज की योजना थी, पर लॉकडाउन के कारण फिल्म की रिलीज रोक दी गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola