RRB ALP 2024: आज खत्म होने वाली है असिस्टेंट लोको पायलट पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई

Published by : Shaurya Punj Updated At : 19 Feb 2024 6:16 AM

विज्ञापन

RRB Assistant Loco Pilot Admit Card:

RRB ALP 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) सहायक लोको पायलट (आरआरबी एएलपी 2024) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 19 फरवरी को बंद कर देगा. उम्मीदवार अपने ऑनलाइन आवेदन अपने संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन

RRB ALP 2024: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट (RRB ALP 2024) भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 19 फरवरी 2024 निर्धारित है. ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन पत्र नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं.

RRB ALP 2024: रिक्ति विवरण

आरआरबी एएलपी 2024 विभिन्न आरआरबी के तहत कुल 5,696 सहायक लोको पायलट रिक्तियों को भरा जाएगा.

RRB ALP 2024: आयु सीमा

1 जुलाई, 2024 तक 18-30 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार ही सहायक लोको पायलट पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है.

RRB ALP 2024: आवेदन शुल्क

अप्लाई करने वाले एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक, ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है. वहीं, अन्य सभी के लिए यह 500 रुपये है.

RRB ALP 2024: चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया में पांच चरण शामिल हैं: पहला चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी 1), दूसरा चरण (सीबीटी 2), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी), दस्तावेज़ सत्यापन (डीवी) और मेडिकल परीक्षा (एमई).

RRB ALP 2024: कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को शुरुआत में 19900 रुपये सैलरी मिलेगी, इसके अलावा अलाउंसेज अलग से मिलेंगे.

RRB ALP 2024: आवेदन में जरूरी होंगे ये दस्तावेज

हाल की खींची रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटो जिसका बैकग्राउंड सफेद हो. फोटो का फॉर्मेट जेपीईटी हो और साइज 30 से 70 केबी हो. जरूरी हो तो एससी, एसटी सर्टिफिकेट जिसका साइज 500 केबी से ज्यादा न हो. एसटी, एसटी सर्टिफिकेट से अभ्यर्थी ट्रेन में यात्रा भी कर सकते हैं. अभ्यर्थी अपने फोटोग्राफ की 12 कॉपियां रख लें जो बाद में काम आएंगी.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola