ePaper

सिमडेगा की बेटी रोपनी और खूंटी की अलबेला का हॉकी टीम के नेशनल कैंप में ट्रायल के लिए सिलेक्शन

Updated at : 16 Mar 2023 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा की बेटी रोपनी और खूंटी की अलबेला का हॉकी टीम के नेशनल कैंप में ट्रायल के लिए सिलेक्शन

सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में सिमडेगा की बेटी रोपनी और खूंटी की अलबेला का चयन हुआ है. बता दें कि साई सेंटर बेंगलुरु में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का 12 फरवरी से 26 मार्च तक राष्ट्रीय कैंप चल रहा है. कैंप में चयन के लिये रोपनी कुमारी और अलबेला को आमंत्रित किया गया.

विज्ञापन

रविकांत साहू, सिमडेगा और चंदन, खूंटी. सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में सिमडेगा की बेटी रोपनी और खूंटी की अलबेला का चयन हुआ है. बता दें कि साई सेंटर बेंगलुरु में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का 12 फरवरी से 26 मार्च तक राष्ट्रीय कैंप चल रहा है. कैंप में चयन के लिये सिमडेगा की बेटी रोपनी कुमारी और खूंटी की अलबेला रानी टोप्पो को आमंत्रित किया गया है. बता दें कि इस राष्ट्रीय कैम्प में नेशनल टीम का सिलेक्शन होना है जो फिर मैच खेलने के लिए बाहर जाएगी.

कांस्य पदक विजेता झारखंड टीम की सदस्य है अलबेला

अलबेला रानी टोप्पो खूंटी जिला के गोविंदपुर गुस्सा टोली की रहने वाली है और 2014 से ही झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक जीत चुकी है. गुजरात में आयोजित नेशनल गेम्स के बाद पिछले माह आंध्रप्रदेश में आयोजित 13वी हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 कांस्य पदक विजेता झारखंड टीम के सदस्य थी और इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम पांच मैच खेली थी जिसमें से 3 मैचों में अलबेला रानी टोप्पो को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था.

कई पदक जीत चुकी है रोपनी

रोपनी कुमारी जिला के ठेठईटांगर प्रखंड के जामबाहर गांव की रहने वाली है. वर्ष 2017 से लगातार झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक जीत चुकी है. इस वर्ष गुजरात में आयोजित नेशनल गेम में भी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. पिछले माह आंध्रप्रदेश में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 में कांस्य पदक विजेता झारखंड टीम की भी सदस्य थी.

Also Read: Anubrata Mandal: गौ तस्करी के करोड़ों का काला धन IPL के जरिये किया जाता था सफेद! पूछताछ जारी

रोपनी कुमारी और अलबेला को कैंप के लिए आमंत्रित किया

कैंप में हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को पत्राचार कर सिमडेगा की हॉकी खिलाड़ी रोपनी कुमारी और खूंटी की अलबेला को कैंप के लिए आमंत्रित किया है. बता दें कि 20 मार्च से 26 मार्च तक बेंगलुरू में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयन करने के लिए ट्रायल चलेगा. ट्रायल में सफल होने के बाद रोपनी और अलबेला का चयन राष्ट्रीय कैंप के लिये चयन हो सकता है.

बेहतर प्रदर्शन के बदौलत रोपनी और अलबेला को ट्रायल के लिए आमंत्रण

सभी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बदौलत रोपनी और अलबेला को कैंप के ट्रायल के लिए आमंत्रित किया गया है. मौके पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शकर सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, हॉकी सिमडेगा के सुनील तिर्की, पंख्रासियू टोप्पो, कमलेश मांझी, कोच प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी, एक्शन किड़ो, करिश्मा परवार, प्रतिमा तिर्की, सुभिला मिंज, बसंत बा, बलबीर प्रसाद, वेद प्रकाश, सोहन बड़ाइक सहित हॉकी सिमडेगा और हॉकी झारखंड के सभी पदाधिकारियों ने रोपनी और अलबेला को शुभकामनाएं दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola