ePaper

Roohi एक्ट्रेस Janhvi Kapoor ने की सारी हदें पार, इस चक्कर में कार में बदले कपड़े

Updated at : 11 Mar 2021 4:15 PM (IST)
विज्ञापन
Roohi एक्ट्रेस Janhvi Kapoor ने की सारी हदें पार, इस चक्कर में कार में बदले कपड़े

janhvi kapoor hot and bold images, Roohi movie : जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रूही को लेकर काफी बिजी हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं.

विज्ञापन

जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रूही को लेकर काफी बिजी हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आती हैं. अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है. इसमें उन्हें गाड़ी में कपड़े चेंज करते हुए देखा जा सकता है. आपको बता दें बिजी शेड्यूल की वजह से जाह्नवी को कपड़े भी गाड़ी में ही बदलने पड़ रहे हैं.

क्या है पूरा वाक्या

दरअसल, एक प्रमोशन के दौरान जाह्नवी ने एक स्ट्रैपलेस टॉप पहना था जिसमें ओवर साइज बो था और उसके साथ ही मिनि स्कर्ट. इसके बाद तीसरी फोटो में जाह्नवी कार में कपड़े चेंज करती दिखीं और आखिरी फोटो में जाह्नवी प्लेन की सीट पर थकी हुई बैठीं नजर आईं.

क्या है इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में

एक फोटो में जान्हवी कपूर को कपड़े बदलने के लिए संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है. वह कार में कपड़े बदल रही हैंl उन्होंने अपने फोटो पर लिखा है, यह एक आरामदेह दिन थाl’ साथ ही उन्होंने एक स्माइली भी शेयर की है.

रूही से हो रही है फिल्मों की सिनेमाघरों में वापसी

करीब साल भर से बंद सिनेमाघरों में आज से रौनक लौटने वाली है. आज राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा की फिल्म रूही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.खबरों की माने तो रूही पहले दिन 3 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. इसके साथ ही यह फिल्म महाशिवरात्रि के दिन रिलीज हो रही है. इस दिन की छुट्टी का फिल्म को जरुर फायदा होने वाला है. रूही देखने के लिए ऑडियन्स सिनेमाघरों में वापसी कर सकती है.

आपको बता दें रूही को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है, जिन्होंने हॉरर कॉमेडी स्त्री का भी निर्माण किया था. ‘स्त्री’ में राजकुमार राव ही लीड रोल में हमें नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर दिखाई दी थीं. दर्शकों को ये फिल्म बहुत पसंद आई थी. जहां इस फिल्म को सिनेमा से ज्यादा टीवी पर पसंद किया गया.

साल 2022 में भी वरुण धवन और कृति सनन को लेकर भेड़िया इस बैनर द्वारा रिलीज की जाएगी, जो भी एक हॉरर कॉमेडी होगी. इससे साफ पता चल रहा है कि प्रोडक्शन हाउस एक हॉरर कॉमेडी सीरीज बना रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola