ePaper

झारखंड के धनबाद में तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरायी, हजारीबाग के खस्सी व्यवसायी समेत 2 लोगों की मौत

Updated at : 20 Jan 2022 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के धनबाद में तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरायी, हजारीबाग के खस्सी व्यवसायी समेत 2 लोगों की मौत

Jharkhand News: हजारीबाग के खस्सी व्यवसायी गिरधारी महतो व चालक महेंद्र प्रसाद मेहता बकाया पैसा तगादा करने के लिए धनबाद के बलियापुर आ रहे थे. इसी दौरान टायर ब्लास्ट कर गया और असंतुलित होकर खड़े ट्रक में जा टकरायी. इससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिले में आज सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि हजारीबाग के खस्सी व्यवसायी गिरधारी महतो व चालक महेंद्र प्रसाद मेहता बकाया पैसा तगादा करने के लिए धनबाद के बलियापुर आ रहे थे. इसी दौरान टायर ब्लास्ट कर गया और असंतुलित होकर खड़े ट्रक में जा टकरायी. इससे कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी.

धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड जोड़ापीपल (खरनी) के समीप गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकरायी. घटना में कार चालक व पीछे बैठे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Also Read: बंगाल से आ रही नाव झारखंड के साहिबगंज में गंगा में डूबने से बची, नाविक की सूझबूझ से बाल-बाल बचे यात्री

जानकारी के अनुसार नगमा (हजारीबाग) निवासी खस्सी व्यवसायी गिरधारी महतो व चालक महेंद्र प्रसाद मेहता बकाया पैसा तगादा करने के लिए हजारीबाग से बलियापुर (धनबाद) आ रहे थे. इस दौरान कार का अगला टायर ब्लास्ट कर गया. इसके कारण कार अंसतुलित हो गयी और खड़े ट्रक में जा घुसा. इस सड़क हादसे कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Also Read: डायन का डंक: झारखंड से ऐसे जड़ से खत्म होगी डायन कुप्रथा, ‘गरिमा’ से धीरे-धीरे धुल रहा ये सामाजिक कलंक

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola