ePaper

सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड को मिली जान से मारने की धमकी, ये है मामला

Updated at : 16 Jul 2020 2:18 PM (IST)
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड को मिली जान से मारने की धमकी, ये है मामला

Rhea Chakraborty got death threats, Sushant Singh Rajput death: एक महीने पहले 14 जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी. उनके निधन के बाद से ही उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है. वहीं, अब रिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के माध्यम से एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी मिल रही है. जिसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम से अनुरोध किया है कि इस पर आवश्यक कार्रवाई करें.

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मुझे गोल्ड डिगर कहा गया, मैं चुप रही. मुझे मर्डरर कहा गया मैं चुप रही. मेरे लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया, मैं तब भी चुप रही. लेकिन मेरा चुप रहना तुम्हें कैसे यह कहने का अधिकार दे देता है कि अगर मैं आत्महत्या नहीं करूंगी तो मेरा दुष्कर्म और मर्डर कर दिया जाएगा.’

https://www.instagram.com/p/CCsVR4vH2TV/

उन्होंने आगे लिखा, क्या आपने जो कहा है उसकी गंभीरता का आपको एहसास है? ये अपराध हैं. मैं फिर कहती हूं कि कोई भी इस तरह के विषाक्तता और उत्पीड़न के अधीन नहीं होना चाहिए. उन्होंने साइबर क्राइम से मदद मांगते हुए इस मामले पर जरूरी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. पोस्ट के आखिर में उन्होंने लिखा है, अब बहुत हो गया है. वहीं, एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में साइबर क्राइम हेल्पलाइन को भी टैग किया है.

Also Read: Sushant Singh Rajput की मौत के एक महीने बाद रिया चक्रवर्ती ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- अभी तक तुम्हें खोने का दर्द…

गौरतलब है कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना हो गया है. बीते दिनों रिया ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘अभी तक तुम्हें खोने का दर्द उठा रही हूं, खुद से लड़ रही हूं. तुम वो हो जिसने मुझे प्यार पर और प्यार की ताकत पर भरोसा दिलाया. तुमने मुझे सिखाया कि कैसे मैथ्स का एक छोटा सा फॉर्मुला लाइफ को समझने में मदद करता है और मैं वादा करती हूं कि यह मैं तुमसे हमेशा सीखती रहूंगी.’

https://www.instagram.com/p/CCnBR95HAmO/

बता दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी. उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें इंसाफ दिलाने की बात कर रहे हैं. उनके फैंस यह बात मानने को तैयार ही नहीं है कि इतना जिंदादिल और खुशमिजाज इंसान ऐसा कठोर कदम कैसे उठा सकता है. राजपूत ने ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘राब्ता’, ‘छिछोरे’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया था.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola