रिलायंस जियो ने बिहार-झारखंड में मारी बाजी, जानें क्या कहते हैं ताजा आंकड़े

TRAI रिपोर्ट के अनुसार, बिहार टेलीकॉम सर्कल में वोडा-आइडिया को सितंबर 2023 में 01 लाख 02 हजार 335 ग्राहकों से हाथ धोना पड़ा है. अगस्त 2023 में वोडा-आइडिया के पास 79 लाख 43 हजार 071 ग्राहक थे, जो सितंबर में घटकर 78 लाख 40 हजार 736 रह गये हैं.
-
जियो ने सितंबर 2023 में जोड़े 4.37 लाख नए ग्राहक
-
एयरटेल, बीएसएनएल को भी मामूली बढ़त और वोडा-आइडिया को लगा झटका
TRAI रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने सितंबर 2023 में बिहार टेलीकॉम सर्कल में सबसे ज्यादा 4.37 लाख नये ग्राहकों को जोड़ा है. इसके साथ ही बिहार टेलीकॉम सर्कल के दो राज्यों बिहार और झारखंड में रिलायंस जियो का मार्केट शेयर बढ़कर 42.1 फीसदी हो गया है. TRAI रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार-झारखंड में बीते सितंबर महीने में रिलायंस जियो, एयरटेल और बीएसएनएल ने नये उपभोक्ता जोड़े हैं. बिहार टेलीकॉम सर्कल में अकेले जियो ने इंडस्ट्री ग्रोथ के बड़े हिस्से पर कब्जा जमाया है. अगस्त 2023 में बिहार-झारखंड में जियो के 3 करोड़ 87 लाख 20 हजार 581 ग्राहक थे, जो सितंबर में बढ़कर 3 करोड़ 91 लाख 57 हजार 555 हो गए हैं.
ट्राई रिपोर्ट बताती है कि बीते सितंबर महीने में एयरटेल ने बिहार-झारखंड में महज 21 हजार नये ग्राहकों को जोड़ा है. अगस्त 2023 में एयरटेल के पास 4 करोड़ 62 लाख 7 हजार 879 उपभोक्ता थे, जो सितंबर 2023 में बढ़कर 4 करोड़ 64 लाख 9 हजार 017 हो गये हैं. सितंबर 2023 की TRAI रिपोर्ट के मुताबिक पब्लिक सेक्टर की BSNL ने बिहार सर्कल में 9 हजार 391 नए ग्राहको को जोड़ा है. अगस्त 2023 में बिहार-झारखंड में BSNL के पास 53 लाख 87 हजार 664 उपभोक्ता थे, जो सितंबर में बढ़कर 53 लाख 97 हजार 055 हो गया है.
Also Read: Mukesh Ambani ने Jio यूजर्स काे दिया New Year Gift, 24 दिनों तक डेटा-कॉलिंग फ्री
TRAI रिपोर्ट के अनुसार, बिहार टेलीकॉम सर्कल में वोडा-आइडिया को सितंबर 2023 में 01 लाख 02 हजार 335 ग्राहकों से हाथ धोना पड़ा है. अगस्त 2023 में वोडा-आइडिया के पास 79 लाख 43 हजार 071 ग्राहक थे, जो सितंबर में घटकर 78 लाख 40 हजार 736 रह गये हैं.
TRAI रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार टेलीकॉम सर्कल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में सितंबर 2023 में 3 लाख 65 हजार 150 नये उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़े हैं. इस बढ़त बावजूद बिहार सर्कल की टेली डेंसिटी 55.98 फीसदी है, जो देशभर में सबसे कम है.
बिहार टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाये हुए है. बेहतरीन 5G कवरेज और इंट्री लेवल JioBharat 4G फोन के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता रिलायंस जियो से जुड़ रहे हैं .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










