घर में जवान की शादी की हो रही थी तैयारी, मिली मौत की खबर, परिजन बोले- सेना के अफसरों ने किया उत्पीड़न
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Mar 2022 4:32 PM
मृतक धनंजय यादव आर्मी में शिक्षक हवलदार के पद पर सिक्किम में तैनात थे. मृतक जवान के परिजनों ने विभाग के अधिकारियों पर बेटे की उत्पीड़न का आरोप लगाया है. घर में मृतक जवान की शादी की तैयारी चल रही थी.
Gorakhpur News: जनपद के झंगहा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत राघव पट्टी पटरी के टोला फैलहा निवासी 30 वर्षीय धनंजय यादव की मंगलवार की देर शाम उनके घर पर मौत की सूचना पहुंचाई गई. मृतक धनंजय यादव आर्मी में शिक्षक हवलदार के पद पर सिक्किम में तैनात थे. मृतक जवान के परिजनों ने विभाग के अधिकारियों पर बेटे की उत्पीड़न का आरोप लगाया है. घर में मृतक जवान की शादी की तैयारी चल रही थी.
बता दें कि फैलहा निवासी रामनाथ यादव की एकलौती पुत्र 30 वर्षीय धनंजय यादव जो आर्मी में शिक्षक हवलदार के पद पर सिक्किम में तैनात थे. धनंजय यादव सिक्किम में आर्मी एजुकेशन कोर हेड क्वार्टर 112 माउंटेन बिग्रेड यूनिट 4/5 जीआर एचआरडीसी चातल में तैनात थे. मंगलवार की देर शाम धनंजय यादव के घर पर फोन आया कि उनकी मौत हो गई है. फोन करने वाले ने बताया कि 3 दिन से धनंजय यादव अपनी बैरक के बिस्तर से गायब थे और उनका आईडी व मोबाइल बिस्तर पर पड़ा था.
परिजनों ने बताया कि मृतक धनंजय के साथी द्वारा घर पर सूचना दी गई कि उसका शव कंपनी से कुछ दूरी पर मिला है. मृतक सेना के जवान के परिजनों ने विभाग के अधिकारियों पर बेटे का उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है. धनंजय यादव अपने घर के इकलौते थे. मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. धनंजय की ही कमाई से पूरे परिवार का पेट भरता था. उनकी मौत की खबर से परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया. मृतक के पिता रामनाथ यादव माता फूलचंद देवी छोटी बहन आरती का रो-रोकर बुरा हाल है. धनंजय यादव की शादी तय हो चुकी थी. परिवार में धनंजय की शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं. अचानक उनकी मौत की सूचना से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट गया है.
रिपोर्टर : कुमार प्रदीप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










