ePaper

RBSE Class 10th 12th Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा की डेटशीट को लेकर आई ये अपडेट

Updated at : 05 Jan 2024 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
RBSE Class 10th 12th Date Sheet 2024: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा की डेटशीट को लेकर आई ये अपडेट

RBSE Class 10th 12th Date Sheet 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने कहा है कि वह जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की वर्ष 2024 की डेट शीट की घोषणा करेगा. एक हालिया बयान में, आरबीएसई ने छात्रों से आग्रह किया कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना ध्यान केंद्रित रखें.

विज्ञापन

RBSE Class 10th 12th Date Sheet 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) ने कहा है कि वह जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की वर्ष 2024 की डेट शीट की घोषणा करेगा. एक हालिया बयान में, आरबीएसई ने छात्रों से आग्रह किया कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना ध्यान केंद्रित रखें क्योंकि परीक्षा तिथि पत्र जल्द ही घोषित किया जाएगा. बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस सप्ताह के अंत तक परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर देगा. परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने एग्जाम का शेड्यूल चेक कर सकेंगे.

Also Read: JEE Main Exam 2024 Session 1 के कैंडिडेट्स के लिए आई बड़ी खबर, फॉर्म में जल्दी से करें ये सुधार

RBSE Class 10th 12th Date Sheet 2024 Download: डाउनलोड करें डेटशीट

  • सबसे पहले rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

  • होमपेज पर जाकर RBSE Rajasthan Board 10th 12th Date Sheet 2024 लिंक पर क्लिक करें.

  • परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.

  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें.

पहले हो चुकी है ये अनाउंसमेंट

इससे पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर ने राजस्थान बोर्ड परीक्षा तिथि 2024 कक्षा 10वीं और 12वीं की घोषणा की थी. जारी तिथि के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं की सैद्धांतिक परीक्षा 15 फरवरी से 10 अप्रैल, 2024 के बीच होगी. इस बीच, बोर्ड ने घोषणा की कि कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में शुरू होंगी. छात्र इस बात का ध्यान रखें कि डेटशीट में पहले से जारी तिथि में बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola