ePaper

रणवीर सिंह ने पहनी हैवी ज्वैलरी और थामा लैदर हैंडबैग, लेटेस्ट फोटोशूट को देख फैंस बोले इनका अलग ही स्वैग है भाई

Updated at : 30 Jun 2021 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
रणवीर सिंह ने पहनी हैवी ज्वैलरी और थामा लैदर हैंडबैग, लेटेस्ट फोटोशूट को देख फैंस बोले इनका अलग ही स्वैग है भाई

Ranveer Singh latest Photoshoot : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh )अपनी एक्टिंग के अलावा अजब- गजब ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनके लेटेस्ट फोटोशूट फैंस को हैरान किया. लेटेस्ट फोटोशूट में वो ब्लू कलर के ट्रैकसूट और लैदर हैंडबैग थामे नजर आये.

विज्ञापन

Ranveer Singh latest Photoshoot : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी एक्टिंग के अलावा अजब- गजब ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं. लेकिन उनके लेटेस्ट फोटोशूट फैंस को हैरान किया. लेटेस्ट फोटोशूट में वो ब्लू कलर के ट्रैकसूट और लैदर हैंडबैग थामे नजर आये. इस लुक को उन्होंने हैवी गोल्ड ज्वैलरी और ड्रामेटिक लॉन्ग हेयरवाली विग के साथ कंप्लीट किया गया. एक तस्वीर में उन्होंने एक बड़ी लाल टोपी और ब्राउन कलर का कोट भी पहना हुआ है. फोटोज को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा,’मेरा प्यार Alessandro.’

इस तसवीर पर सेलेब्स क्या फैंस भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं. आलिया भट्ट ने फायर इमोजी जोड़ते हुए लिखा “ओह! ओह! ओह!!!”. जबकि हिमेश रेशमिया ने लुक को ‘ऐतिहासिक’ बताया. अर्जुन कपूर ने उनकी तुलना हॉलीवुड स्टार जेरेड लेटो से की, उन्होंने कमेंट किया, “वीर लेटो.” फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा ने लिखा, “हार्ड है. सबसे हार्ड. और फिर रणवीर!”कुछ प्रशंसकों ने लैंगिक रूढ़ियों को तोड़ने के लिए रणवीर सिंह की तारीफ की.

https://www.instagram.com/p/CQu5h4EBZPt/
https://www.instagram.com/p/CQu5IaEhlGT/

उनकी तसवीर पर कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- खली बली हो गया है दिल. एक और यूजर ने लिखा, अब रणवीर पर मीम्स बनना शुरू हो जायेंगे. एक और यूजर ने लिखा, ओह मुझे आपकी एक चीज से बेहद प्यार है आपका बिना डर वाला एटीट्यूट. एक और यूजर फनी कमेंट किया, लो अब दीपिका के गहने भी चुरा लिये. एक यूजर ने लिखा, इनका तो अलग ही स्वैग चलता है भाई.

https://www.instagram.com/p/CQu5cS-BB6o/

रणवीर का आउटफिट जितना एक्सपेरिमेंटल लग रहा था, उसकी कीमत भी काफी ज्यादा है. रणवीर की तरह इस लुक को पाने के लिए 4 लाख रुपये खर्च करने होंगे. साटन जर्सी ब्लू स्वेटशिट की कीमत 1,22,714.63 रुपये है. जर्सी जॉगर पैंट की कीमत 1,47,257.55 रुपये है. दूसरी ओर, रणवीर का शानदार गुच्ची बैग की कीमत 1,97,087.13 रुपये है. वहीं उनके ब्लैक लोफर्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है जिसकी कीमत 63,216.63 रुपये है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : डीप नेक ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं निधि भानुशाली, यूजर बोले- क्या से क्या हो गया…

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 83 में कपिल देव नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज करना था, पर कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण फिल्म की रिलीज टाल दी गई. अब मेकर्स ने फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने का मन बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola