ePaper

रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन और तारा सुतारिया करने जा रहे हैं शादी? सोशल मीडिया पर ऐसी है चर्चा

Updated at : 17 Oct 2020 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
रणबीर कपूर के कजिन आदर जैन और तारा सुतारिया करने जा रहे हैं शादी? सोशल मीडिया पर ऐसी है चर्चा

Aadar Jain Tara Sutaria wedding reports: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के कज़िन आदर जैन (Aadar Jain) और स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) एक-दूसरे को डेट कर रहे है. अब खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं. तारा और आदर पिछले कुछ अर्से से एक-दूसरे के साथ नज़र आते रहे. हाल ही में तारा ने डेटिंग की खबरों पर आदर के जन्मदिन पर मुहर लगाई थी.

स्पॉटबॉय ने सूत्र के हवाले से लिखा है कि आदर बहुत जल्द अपनी गर्लफ्रेंड तारा सुतार‍िया संग सात फेरे लेने वाले हैं. दोनों जल्द शादी कर सकते हैं. फिलहाल, इस खबर पर किसी की ओर से कोई ऑफिश‍ियल कंफर्मेशन नहीं आया है. सूत्र ने इसपर बात करते हुए कहा, ‘अभी कुछ कारण से मुझे नहीं लगता क‍ि रणबीर, आलिया से शादी करने के लिए तैयार हैं.’

https://www.instagram.com/p/CDgXRHRJ1hh/

बता दें कि आदर, रणबीर कपूर की छोटी बुआ रीमा जैन और मनोज जैन के बेटे हैं. आदर ने बॉलीवुड में 2017 की फ़िल्म कैदी बैंड से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था. हालांकि फ़िल्म चली नहीं. वहीं, तारा ने करण जौहर की फ़िल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. तारा की पिछली फ़िल्म मिलाप जवेरी निर्देशित मरजावां थी.

Also Read: PHOTOS: स्टाइलिश आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखी हिना खान, तस्वीरें देखते ही हो जायेंगे फ़िदा

तारा ने पिंकविला से आदर संग रिलेशनशिप को लेकर कहा था, ‘मुझे लगता है कि अगर यह कुछ सुंदर, अद्भुत और जादुई है, तो कुछ ऐसा है जो सभी पाना चाहते हैं. मुझे नहीं लगता कि जो अच्छा हो उसे छिपाना चाहिए. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है लेकिन मैं समझती हूं कि क्यों लोग इसे छिपाकर रखते है. मैं वास्तव में एक प्राइवेट पर्सन हूं. मैंने इसके बारे में वास्तव में कभी बात नहीं की है इसलिए लोग वही सोचेंगे जो वे सोचना चाहते हैं.’

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola